WhatsApp ने भारत में सिर्फ एक महीने में बैन किए 80 लाख अकाउंट, जानें कारण

WhatsApp
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Feb 21 2025 7:19PM

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने सिर्फ एक महीने में 8.4 मिलियन से ज्यादा अकाउंट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन कर दिया है। फ्रॉड एक्टिविटी के मामले में प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल के जवाब में मेटा की ओर से ये कदम उठाया गया है।

भारत के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने सिर्फ एक महीने में 8.4 मिलियन से ज्यादा अकाउंट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन कर दिया है। फ्रॉड एक्टिविटी के मामले में प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल के जवाब में मेटा की ओर से ये कदम उठाया गया है। कंपनी के अनुसार, इन अकाउंट पर बैन लगाने का फैसला स्कैम और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट्स के बाद लिया गया, जिससे कई यूजर्स ने इस प्रकार की फ्रॉड एक्टिविटी की रिपोर्ट की। 

मेटा की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट यूजर्स के लिए एक सेफ माहौल बनाए रखने के कंपनी के प्रयासों को दर्शाती है। इस बात पर जोर दिया गया कि ये कदम प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी के लिए उठाए गए थे। रिपोर्ट में पता चला कि मेटा ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 4(1)(डी) और धारा 3ए(7) के प्रावधानों का पालन करते हुए भारत में लगभग 8.45 मिलियन वॉट्सऐप अकाउंट पर बैन लगा दिया। लगातार शिकायतों और सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास के बाद ये कदम उठाया गया। 

मेटा की रिपोर्ट से पता चला कि बैन 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच  लगाए गए। कुल बैन गए अकाउंट में से 1.66 मिलियन को गंभीर उल्लंघनों के चलते ब्लॉक कर दिया गया, जबकि बाकि अकाउंट को जांच में संदिग्ध पाए जाने के बाद बैन कर दिया गया। खासतौर पर मॉनिटर करने के दौरान 1.6 मिलियन से ज्यादा अकाउंट को बिना किसी यूजर्स की शिकायत पर बैन कर दिया गया था, क्योंकि उनका गलत इस्तेमाल किया गया था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़