North East Festival Delhi 2026: इस वीकेंड दिल्ली में मिलेगा नॉर्थ-ईस्ट के खाने और संगीत का मजा, यहां पहुंचे

North East Festival Delhi 2026
CANVA PRO
एकता । Nov 17 2026 5:59PM

दिल्ली के हुमायूंपुर स्थित एनसीसी पार्क में 21 और 22 नवंबर को दो दिवसीय फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान लाइव म्यूजिक, डीजे परफॉर्मेंस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके साथ ही यहां आने वाले लोगों को नॉर्थ-ईस्ट के पारंपरिक लजीज व्यंजनों और जीवंत संस्कृति का अनुभव करने का शानदार मौका मिलेगा।

अगर आप इस वीकेंड घर पर बैठने के बजाय कुछ नया और मजेदार करने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली में आपके लिए एक खास मौका है। यहां आपको न सिर्फ शानदार संगीत सुनने को मिलेगा, बल्कि नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के लजीज खाने और रंग-बिरंगी संस्कृति को करीब से जानने का मौका भी मिलेगा।

21 और 22 नवंबर को दिल्ली के हुमायूंपुर में दो दिवसीय फेस्टिवल होने जा रहा है। इस दौरान लाइव म्यूजिक, डीजे परफॉर्मेंस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नॉर्थ-ईस्ट के अलग-अलग राज्यों के कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यानी अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ वीकेंड को यादगार बनाना चाहते हैं, तो यह जगह आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती है।

हुमायूंपुर को हाल ही में टाइम आउट ने दुनिया के सबसे शानदार इलाकों में शामिल किया है। अब यहां नॉर्थ-ईस्ट इंडिया की संस्कृति, खान-पान और संगीत का खास जश्न देखने को मिलेगा।

कहां और कब होगा फेस्टिवल?

जगह: एनसीसी पार्क, हुमायूंपुर, नई दिल्ली
तारीख: 21 और 22 नवंबर 2026
समय: दोपहर 3 बजे से

इसे भी पढ़ें: Rajasthan के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में जुटे दुनियाभर के Photographers और पर्यटक

फेस्टिवल में क्या-क्या होगा खास?

पहला दिन (शनिवार, 21 नवंबर)
डीजे और अनप्लग्ड म्यूजिक परफॉर्मेंस के साथ शुरुआत
- हुमायूंपुर की खास सांस्कृतिक सैर
- जेपोलैंड (नागालैंड) की लाइव परफॉर्मेंस
- लिल किकी (मिजोरम)
- करण बी

दूसरा दिन (रविवार, 22 नवंबर)
डीजे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरुआत
- अनप्लग्ड म्यूजिक सेशन
- जैक ऑफ स्पेड्ज़ (मणिपुर)
- भास्कर ऑप्सवेल (असम)
- डीजे नेमे

इसे भी पढ़ें: Bihar Tourism का केंद्र बना Rohtas का Tutla Bhavani Waterfall, 200 मीटर से गिरता है पानी

संगीत के साथ मिलेगा नॉर्थ-ईस्ट के खाने का स्वाद

यह फेस्टिवल सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं रहेगा। यहां आपको नॉर्थ-ईस्ट के पारंपरिक खाने और स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लाइव म्यूजिक और अनप्लग्ड सेशन इस आयोजन को खास बनाएंगे। यहां नॉर्थ-ईस्ट की परंपराओं, कलाकारों और स्थानीय समुदाय की झलक भी देखने को मिलेगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़