Rajasthan के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में जुटे दुनियाभर के Photographers और पर्यटक

International Pushkar Cattle Fair
AI Image

राजस्थान में कार्तिक माह में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला देशी-विदेशी पर्यटकों और फोटोग्राफरों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। मेले में मारवाड़ी घोड़ों की प्रदर्शनी, लोक नृत्य और संगीत का शानदार संगम देखने को मिलता है। यहां पहुंचने के लिए जयपुर एयरपोर्ट तथा अजमेर या पुष्कर रेलवे स्टेशन सुविधाजनक विकल्प हैं।

हर की साल की तरह इस बार भी कार्तिक महीने में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला और पशु प्रदर्शनी ग्लोबल स्तर पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गौरतलब है कि राजस्थान अपनी शाही मेहमाननवाजी, रेगिस्तान की सुनहरी रेत और ऐतिहासिक किलों के लिए दुनिया भर फेमस है।

इस खास मेले में देश नहीं, बल्कि विदेश से भी अलग-अलग फोटोग्राफर और कल्चर प्रेमी आते हैं। आइए इस प्रसिद्ध मेले के बारे में आपको जरुर बताते हैं।

फोटोग्राफर्स के लिए खास है पुष्कर मेला

जिन लोगों को फोटोग्राफी करने का काफी शौक है, वे लोग यहां पर जरुर जाएं। मेले में सजे हॉर्स शो में आपको शानदार मारवाड़ी और सिंधी नस्ल के घोड़े देखने को मिलेंगे। उनके कानों का अनोखा मुड़ाव और सजावट कैमरे में कैद करना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है।

पुष्कर मेले में घूमने और फोटोग्राफी के लिए जरूरी ट्रेवल गाइड

- अगर आप शानदार तस्वीरें क्लिक करना चाहते हैं और मेले का आनंद लेना चाहते हैं, तो सुबह सूरज निकलने के ठीक बाद या शाम को सूरज ढलने से ठीक पहले मेले का मैदान में पहुंच जाएं।

- इस बात का ध्यान रखें कि, किसी की भी तस्वीर खींचने से पहले उनसे अनुमति जरुर लें। राजस्थानी लोग काफी दिलदार होते हैं, प्यार से पूछने पर वे फोटो लेने की अनुमति दे देंगे।

- यहां पर शाम को लोक नृत्य, महाआरती और संगीत कार्यक्रम आपके इस ट्रिप को और भी शानदार बना देगा।

कैसे पहुंचे पुष्कर मेला?

- इसके लिए आप नजदीकी एयरपोर्ट से अजमेर के पास स्थित जयपुर एयरपोर्ट तक फ्लाइट ले सकती हैं। एयरपोर्ट से आपको कई शेयरिंग रिक्शा या पर्सनल कैब आसानी से मिल जाएगी।

- यहां जाने के लिए पुष्कर के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अजमेर या पुष्कर जंक्शन तक का ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। यह रेलवे स्टेशन मेले के बिल्कुल नजदीक है, जहां से आपको मेले तक जाने के लिए ट्रांसपोर्ट मिल जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़