IRCTC Tour Packages: घूमने के शौकीनों के लिए Good News, IRCTC दे रहा Andaman-Kerala घूमने का सुनहरा मौका

IRCTC Tour Packages
Creative Common License/Flickr

फरवरी में न तो अधिक गर्मी रहती है और न अधिक सर्दी होती है। इसलिए इस महीने घूमने में भी मजा आता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फरवरी 2026 के बजट टूर पैकेज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

घूमने के शौकीन लोग अक्सर घूमने का बहाना ढूंढते हैं। फरवरी 2026 के लिए IRCTC की तरफ से टूर पैकेज लाइव कर दिए गए हैं। इस टूर पैकेज की सभी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसलिए आप फरवरी महीने में अपने बजट के हिसाब से यात्रा प्लान कर सकते हैं। फरवरी में हजारों लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं।

यह महीना ट्रेवल के लिए अच्छा माना जाता है। इस महीने मौसम भी सुहावना रहता है। फरवरी में न तो अधिक गर्मी रहती है और न अधिक सर्दी होती है। इसलिए इस महीने घूमने में भी मजा आता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फरवरी 2026 के बजट टूर पैकेज के बारे में

इसे भी पढ़ें: Singapore जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अब Flight में बैठने से पहले होगा Immigration Check

जानकारी देने जा रहे हैं।

भुज टूर पैकेज

भुज टूर पैकेज की शुरूआत सूरत, बोरीवली, मुंबई और वडोदरा से हो रही है। इन सभी जगहों से आप टिकट ले सकते हैं।

यह टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है।

04 फरवरी से इस पैकेज की शुरूआत हो रही है, जिसके बाद आप हर बुधवार यात्रा कर सकेंगे।

टूर पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा। फिर घूमने के लिए कैब सुविधा उपलब्ध होगी।

इस टूर पैकेज का नाम 'RANN UTSAV WITH DHOLAVIRA & ROAD TO HEAVEN' है। आप सर्च करके इस पैकेज के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।

इस दौरान अकेले यात्रा करने पर 28,200 रुपए पैकेज फीस देनी होगी।

वहीं 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 18,250 रुपए है।

अगर आप 3 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 17,250 रुपए पैकेज फीस है।

वहीं बच्चों के लिए पैकेज फीस 16,850 रुपए है।

आप भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

मुन्नार टूर पैकेज

बता दें कि इस टूर पैकेज की शुरूआत कोची से हो रही है।

इस दौरान आपको थेक्कडी, मुन्नार, कुमारकोम और अलेप्पी घूमने का मौका मिलेगा।

यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।

02 फरवरी से इस पैकेज की शुरूआत हो रही है और इसके बाद हर दिन आप यात्रा कर सकेंगे।

इस दौरान यात्रियों को कैब से यात्रा करवाई जाएगी।

टूर पैकेज का नाम 'KERALA LUSH GREEN HILLS' है। इसके बारे में आप सर्च करने पढ़ सकते हैं।

इस टूर पर अकेले जाने पर आपको 35,725 रुपए देना होगा।

वहीं 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 18,390 रुपए देना होगा।

अगर आप 3 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 14,205 रुपए देना होगा।

वहीं बच्चों के लिए पैकेज फीस 6,145 रुपए देना होगा।

आप भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर टूर पैकेज

इस टूर पैकेज की शुरूआत पोर्ट ब्लेयर से हो रही है। ऐसे में आप इन जगहों से टिकट ले सकते हैं।

यह टूर पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।

इस टूर पैकेज की शुरूआत 02 फरवरी से हो रही है। इसके बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर सकेंगे।

इस दौरान आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।

इस टूर पैकेज का नाम 'EXOTIC ANDAMAN HOLIDAYS - GOLD' है। आप इस टूर पैकेज का नाम सर्च करके इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।

अगर आप अकेले यात्रा करते हैं, तो आपको पैकेज फीस 37,110 रुपए देना होगा।

वहीं 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 21,870 रुपए देना होगा।

वहीं 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 20,000 रुपए देना होगा।

बच्चों के लिए पैकेज फीस 13,325 रुपए है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़