Travel Tips: शिमला-मनाली घूमकर हो गए हैं बोर तो हिमाचल की इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर

Travel Tips
Creative Commons licenses

अगर आप भी शिमला-मनाली आदि जगहों पर घूमकर बोर हो चुके हैं। तो आपको एक बार हिमाचल के फागू गांव जरूर जाना चाहिए। बता दें कि यह गांव साल के 9-10 महीने कोहरे से ढका रहता है।

अक्सर जब भी लोग कोई ट्रिप प्लान करते हैं तो उनकी लिस्ट में सबसे पहले हिमाचल की मनाली, शिमला और कसोल जैसे जगहें आती हैं। वहीं उत्तराखंड में नैनीताल और मसूरी जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर आप भी इन सारी जगहों से बोर हो चुके हैं और किसी नई जगह की तलाश में हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शिमला-कुफरी के बीचो बीच पड़ती है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल में स्थित फागू गांव की। कहने को यह एक गांव है, लेकिन घूमने के मामले में यह कई बड़े और फेमस जगहों को टक्कर देता है।

क्यों जाएं फागू ​

हालांकि शिमला-मनाली आदि बेहद खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन ज्यादा भीड़ के कारण यहां पर काफी कुछ बदलाव हो गया है। आपको यहां पर हर समय भीड़ देखने के मिलती है। ऐसे में अगर आप किसी सुकून वाली जगह की तलाश में हैं तो हिमाचल का फागू आपके लिए बेस्ट है। यहां पर आपको सुकून और शांति दोनों मिलेंगे। बता दें कि यह जगह शिमला से सिर्फ 18 किमी दूर है। वहीं इस जगह का तापमान शिमला से 6 से 7 डिग्री कम रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह जगह साल के 9-10 महीने कोहरे से ढकी रहती है। वहीं सर्दियों के मौसम में यहां पर शिमला से अधिक ठंड रहती है।

इसे भी पढ़ें: Cloud End Mussoorie: मसूरी में बादलों के बीच छिपा है ये खूबसूरत व्यू प्वॉइंट, देखते ही रह जाएंगे यहां के नजारे

​कहां घूमें

अगर आप भी हिमाचल की इस जगह पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप यहां पर फागू मां दुर्गा मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। बता दें कि पहाड़ों पर बसा ये मां दुर्गा का मंदिर आपके मन को सुकून पहुंचाएगा। इसके साथ ही आप यहां से कई खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। यह मंदिर सर्दियों के दौरान बर्फ से पूरी तरह ढक जाता है। यहां पर दूर-दूर से कई पर्यटक बर्फबारी का मजा लूटने के लिए आते हैं।

यहां भी जाएं 

फागू से कुछ किमी की दूरी पर एक चेओग नाम का छोटा सा शहर बसा है। बता दें कि यह जगह ऊंची पर्वत चोटियों और हरे-भरे जंगल के बीच बसा है। नेचर लवर के लिए यह जगह काफी बेस्ट है। यहां पर आप प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे दिन बिता सकते हैं। वहीं शहर की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के बीच आप यहां पर अपनी सारी परेशानियों को भूल जाएंगे। इसके अलावा इस स्थान पर आप ट्रेकिंग और हाइकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का मजा

फागू से 8 किमी दूर छाराबरा एक छोटा सा गांव है, छाराबरा में एक कल्याणी हैलीपैड भी है। यहां से आप शानदार सनराइज और सनसेट का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर जाने के लिए आप टैक्सी आदि भी कर सकते हैं। इसके अलावा तत्तापानी वाटरफॉल से भी ट्रेकिंग करते हुए भी छाराबरा पहुंच सकते हैं।

​फागू में करें एडवेंचर

फागू में आप कई खूबसूरत नजारे देखने के साथ ही यहां पर कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते है। पाइन और देवदार वाले जंगलों से गुजरते हुए ट्रेकिंग का मजा आपको शिमला आदि में नहीं मिलेगा। इसके लिए फागू में कई बेस कैंप और कैम्पिंग के लिए भी कई स्पॉट बनाए गए हैं। इसके अलावा फागू में सेब और आलू के बागों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ऐसे पहुंचे फागू

 

सड़क मार्ग

अगर आप सड़क मार्ग से फागू पहुंचना चाहते हैं तो नई दिल्ली से NH-44 और NH-5 से यह 360 किमी की दूरी पर है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको 8-9 घंटे का समय लगेगा। इसके अलावा आप अपने वाहन या दिल्ली से शिमला के लिए बस से जा सकते हैं। वहीं शिमला से फागू के लिए आप कैब व टैक्सी आदि कर सकते हैं।

ट्रेन

शिमला रेलवे स्टेशन से 20 किमी की दूरी पर फागू गांव स्थित है। यहां से आप डायरेक्ट फागू के लिए टैक्सी व कैब भी कर सकते हैं।

हवाई मार्ग 

​शिमला का जुब्बर-हट्टी हवाई अड्डा फागू से 35 किलोमीटर दूर है। जिसके बाद आप किराए की टैक्सी कर सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़