Amritpal Singh को दादी के दाह संस्कार के लिए मिली तीन घंटे की कस्टडी Parole

Amritpal Singh को दादी के दाह संस्कार के लिए मिली तीन घंटे की कस्टडी Parole
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अमृतसर की एक अदालत ने जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को 21 नवंबर को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दे दी है। सांसद की कानूनी टीम ने इससे पहले तीन दिन की अंतरिम राहत मांगी थी। 84 वर्षीय चरण कौर का आठ नवंबर को निधन हुआ था और परिवार ने उनकी अंत्येष्टि रोक रखी थी।

अमृतसर की एक अदालत ने मंगलवार को जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को 21 नवंबर को उसकी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन घंटे की हिरासत पैरोल दी। यह आदेश सांसद की कानूनी टीम की ओर से 21 से 23 नवंबर तक तीन दिन की अंतरिम पैरोल देने का नया अनुरोध किए जाने के बाद आया। अदालत ने 13 नवंबर को सिंह को 14 नवंबर को तीन घंटे की पैरोल दी थी।

हालांकि, असम की जेल में बंद सिंह को पंजाब वापस नहीं लाया जा सका क्योंकि अधिकारियों ने इतने कम समय में व्यवस्था करने में असमर्थता जताई। इसके बाद, सिंह की कानूनी टीम ने एक नई याचिका दायर की। सिंह की दादी चरण कौर (84) का लंबी बीमारी के बाद आठ नवंबर को निधन हो गया।

परिवार ने सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने तक दाह संस्कार को स्थगित कर दिया। सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और खडूर साहिब सीट से जीत हासिल की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़