July में Monsoon Trip का प्लान? IRCTC लाया 10 हजार से भी सस्ते Tour Package, देखें पूरी लिस्ट

आईआरसीटीसी ने जुलाई महीने के लिए 20 हजार रुपये के बजट में कई शानदार टूर पैकेज लॉन्च किए हैं, जिनमें मुंबई से शिरडी और चेन्नई से महाबलीपुरम जैसे विकल्प शामिल हैं। ये पैकेज अलग-अलग तारीखों से शुरू हो रहे हैं और इनमें ट्रेन, कैब और होटल जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
क्या आप भी जुलाई के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं? तो यह लेख आपके लिए है। जुलाई का महीना कल से शुरु होने जा रहा है। अगर आप भी 20 हजार रुपये के बजट में ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं। भारतीय रेलवे जुलाई में कई टूर पैकेज को लाइव करने जा रही हैं। वैसे यह पैकेज अलग-अलग दिन शुरु होने जा रहे हैं, इसलिए आप अपने वीकेंड के हिसाब से ट्रिप का प्लान कर सकती हैं।
आपको बता दें कि, पैकेज टिकट बुकिंग पहले की जाती है, लेकिन यात्रा की शुरुआत तय की गई तारीख पर ही होगी। चलिए आपको बताते हैं जुलाई महीने के अलग-अलग पैकेज के बारे में-
मुंबई से शिरडी बाबा टूर पैकेज
पैकेज की शुरुआत 4 जुलाई 2026 से हो रही है। इस पैकेज में आपको 1 रात और 2 दिनों तक घूमने को मिलेगा। जब यह पैकेज शुरु हो जाएगा, तो आप हर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को इससे यात्रा कर पाएंगी। पैकेज में आपको ट्रेन से घुमाया जाएगा और शहर में घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
जाने पैकेज फीस
- अगर आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं, एसी कोच के लिए आपको 14100 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10300 रुपये है
- यदि आप 3 लोगों के साथ यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो आपको 9650 रुपये देने होंगे।
- इस पैकेज में बच्चों के लिए अलग से फीस तय की गई है, एसी कोच में सफर करने के लिए 9650 रुपये देने होंगे। आप चाहे तो स्लीपर कोच में सफर कर सकते हैं।
चेन्नई से महाबलीपुरम टूर पैकेज
अगर आप पुडुचेरी और महाबलीपुरम दोनों ही जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए है। इस पैकेज की शुरुआत 6 जुलाई 2026 से हो रही है। यात्रा के शुरु होने के बाद हर सोमवार बुधवार इससे यात्रा आप कर पाएंगे। इस पैकेज में पूरा सफर कैब से करवाया जाएगा।
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर यात्रियों को 16850 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 8750 रुपये देने होंगे।
- 3 यात्री यदि यात्रा का प्लान बना रहे है, तो पैकेज फीस 6350 रुपये देने होंगे।
कोच्चि से मुन्नार टूर पैकेज
यह टूर पैकेज सिर्फ 2 रात और 3 दिनों का है। टूर पैकेज की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है। जिसके बाद से आप हर दिन इस पैकेज जरिए यात्रा कर पाएंगे। बता दें कि, आपको पूरी यात्रा कैब से कराई जाएगी और खाने-पीने की सुविधा दी जाएगी। इस पैकेज कोड SEH020 है। टिकट बुक आप IRCTC की वेबसाइट पर कर सकते हैं।
पैकेज फीस
- अगर आप अकेले यात्रा करने वाले हैं, तो पैकेज फीस 22450 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 11700 रुपये देने होंगे।
- यदि 3 लोगों यात्रा कर रहे हैं, तो यात्रियों को 9300 रुपये देने होंगे।
अन्य न्यूज़















