Honeymoon Places in Feburary: Valentine Month में हनीमून का प्लान, Udaipur से Auli तक ये हैं Top 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन

अगर आप भी फऱवरी में हनीमून के लिए रोमांटिक और हसीन जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप हनीमून ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
शादी की डेट फिक्स होने या फिर शादी के फौरन बाद किसी भी कपल के लिए हनीमून पर जाना एक खास अनुभव होता है। यह वह समय होता है, जब आप एक-दूसरे को करीब से जानते हैं। एक तरह से हनीमून वैवाहिक जीवन की शुरूआत का पल होता है। जब भी कपल्स हनीमून का प्लान बनाते हैं, तो वह ऐसी जगहों को ढूंढते हैं, जो रोमांटिक होने के साथ सुविधाएं भी आसानी से मिल जाएं।
फरवरी के महीने में वैलेंटाइन डे वीक भी पड़ता है। इसलिए इस महीने हनीमून और भी अधिक रोमांटिक हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी फऱवरी में हनीमून के लिए रोमांटिक और हसीन जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप हनीमून ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Auli बना नया Winter Destination! बर्फबारी के बीच Skiing और Trekking का उठाएं पूरा मजा
उदयपुर
उदयपुर शहर के टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन के अलावा इंडिया के टॉप हनीमून में शामिल रहता है। यहां की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि कई बॉलीवुड के सितारे भी यहां पर वेडिंग के लिए पहुंचते हैं। झीलों के बीच स्थित यह शहर किसी जन्नत से कम नहीं लगता है।
आप उदयपुर में राजशाही अंदाज में हनीमून मना सकते हैं। फरवरी में गुलाबी सर्दियों के बीच उदयपुर में हनीमून ट्रिप चार चांद लगा देगा। उदयपुर में आप जग मंदिर, जगदीश मंदिर, सिटी पैलेस, पिछोला झील, सहेलियों-की-बारी, फतेह सागर झील और मानसून पैलेस जैसी बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं।
डलहौजी
हिमाचल प्रदेश में अगर आप हनीमून ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं। तो आपको एक बार डलहौजी की खूबसूरती को देखने आना चाहिए। बता दें कि डलहौजी में ही 'मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया' के नाम से फेमस खजियार मौजूद है। यहां पर कई कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं।
फरवरी के महीने में यहां पर स्नोफॉल के बीच आपका हनीमून यादगार हो सकता है। यहां पर आप पंचपुला, बकरोटा हिल्स, खाज्जिअर, सतधारा झरना, सच पास और डैनकुंड पीक जैसी मनमोहक जगहों को देख सकते हैं।
अल्लेप्पी
अल्लेप्पी को दक्षिण भारत का स्वर्ग माना जाता है। इस खूबसूरत राज्य में कई मनमोहक और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां पर दर्जन भर से अधिक कपल्स हनीमून के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप फरवरी महीने में दक्षिण भारत की किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर जाना चाहते हैं, तो अल्लेप्पी परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
अल्लेप्पी में बैकवाटर्स, झील-झरने, समुद्र तट और खूबसूरत बागान देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आप अल्लेप्पी में कुमारकोम पक्षी अभयारण्य, अल्लेप्पी बीच, कुट्टनाड और वेम्बनाड झील को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर हाउसबोट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
लक्षद्वीप
अगर भारत में किसी जगह पर समुद्री तट की खूबसूरती मौजूद है, तो उस जगह का नाम लक्षद्वीप है। इस जगह की खूबसूरती का उदाहरण तो भारत के प्रधानमंत्री भी दे चुके हैं।
समुद्र की हसीन लहरों को पसंद करने वाले कपल्स के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। यह जगह सिर्फ अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आप अगत्ती द्वीप, बांगरम द्वीप, मिनिकॉय द्वीप, कावारत्ती द्वीप और कल्पेनी द्वीप जैसी बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं।
औली
अगर आप भी फरवरी महीने में उत्तराखंड की हसीन वादियों में हनीमून का प्लान बना रहे हैं। तो फिर आपको औली जाना चाहिए। इस जगह की खूबसूरती काफी ज्यादा प्रचलित है और इसको उत्तराखंड का स्वर्ग भी बोला जाता है।
यह जगह सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि अपनी मनमोहक बर्फबारी के लिए भी फेमस है। यहां पर फरवरी के महीने में भी स्नोफॉल देखने को मिल सकती है। आप यहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। आप औली में नंदा देवी, त्रिशूल पीक, गुरसों बुग्याल और चिनाब झील जैसी मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अन्य न्यूज़












