Travel Tips: हनीमून पर जाने का बना रहे प्लान तो बेंगलुरु से पास हैं ये जगहें, कम बजट में घूम आएंगे आप

अगर आप भी हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं और आप कम बजट में अच्छी जगह पर जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, भारत में ऐसे बहुत पर्यटक स्थल हैं, जो कम पैसे में बेहतरीन एक्सपीरियंस देते हैं।
पुडुचेरी
बता दें कि पुडुचेरी तमिलनाडु के खूबसूरत शहरों में से एक है। अगर आप बेंगलुरु से बजट में ट्रिप में प्लान करना चाहते हैं, तो आपको पुडुचेरी घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए। दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित यह जगह काफी सुकूनदायक है। पुडुचेरी कई झरनों से घिरा है। इसलिए पर सुंदर नजारों की कमी नहीं है। पुडुचेरी में कम भीड़, शांत समुद्र तट और क्लीन सिटी वाइब्स का अनुभव लेने के लिए यहां पर हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बेंगलुरु से पुडुचेरी की दूरी करीब 310-320 किमी दूर है। यहां पर आप 6-7 घंटे में पहुंच जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Arvalem Cave: गोवा घूमने का बना रहे प्लान तो जरूर एक्सप्लोर करें पांडवों की गुफा, ऐसे पहुंचे यहां
कुमारकोम या अलेप्पी
अगर आप भी बजट में हनीमून ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आप कुमारकोम या अलेप्पी घूमने के लिए जा सकते हैं। आप 20 हजार के अंदर यहां पर आराम से घूम सकते हैं। वहीं आपको किसी सस्ते होटल में रात गुजारनी चाहिए। जिससे कि आप शहर में ज्यादा दिन तक रह सकें और अधिक से अधिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकें। हालांकि जाने से पहले आप यहां के मौसम का पता पहले कर लें। क्योंकि बारिश में आप यहां पर परेशान हो सकते हैं। बेंगलुरु से कुमारकोम की दूरी करीब 500 किमी है। ऐसे में आपको यहां तक पहुंचने में 10 घंटे का समय लग सकता है।
ऊटी
ऊटी को हिल्स की रानी कहा जाता है। वहीं यह जगह बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी जाना जाता है। ऊटी तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ियों में बसा है। इसलिए यहां से आप सुंदर नजारे देख सकते हैं। ऊटी में पूरे साल मौसम ठंडा रहता है। इसलिए यह जगह रोमांटिक ट्रिप के लिए बेस्ट मानी जाती है। वहीं पास में होने के कारण ऊटी जाने में आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। यह जगह कपल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। बेंगलुरु से ऊटी करीब 270 किमी की दूरपी पर है। यहां पर आप करीब 5 घंटे में पहुंच जाएंगे।
अन्य न्यूज़












