अनोखी शादी: 36 इंच का दूल्हा और 34 इंच की दुल्हन को देखने शादी में बिन बुलाए पहुंचे हजारों लोग

 unique wedding bhagalpur
google creative

बिहार के भागलपुर में एक दूल्हा दुल्हन की जोड़ी को देखने कर लिया बिन बुलाए पूरा शहर आ गया था। इन मेहमानों ने दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी ली और उन्हें आशीर्वाद दिया। यह जोड़ी इतनी खास इसलिए है क्योंकि दूल्हा 36 इंच और दुल्हन 34 इंच की थी।

जब किसी की शादी होती है तो सबकी निगाहें सिर्फ दूल्हा दुलहन पर ही होती हैं। सिर्फ शादी में आए लोग ही नहीं, गली मोहल्ले वाले लोग भी उन्हें देखने के लिए बालकनी और छत पर आ जाए हैं। लेकिन बिहार के भागलपुर में एक दूल्हा दुल्हन की जोड़ी को देखने कर लिया बिन बुलाए पूरा शहर आ गया था। इन मेहमानों ने दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी ली और उन्हें आशीर्वाद दिया। यह जोड़ी इतनी खास इसलिए है क्योंकि दूल्हा 36 इंच और दुल्हन 34 इंच की थी।

आपको बता दें कि 24 साल की दुल्हन ममता नवगछिया, अभिया बाजार के किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की बेटी है। वहीं 26 साल का दूल्हा मुन्ना भारती, मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का बेटा है। जब 34 इंच की दुल्हन और 36 इंच का दूल्हा साथ में आए तो दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही थी। विवाह स्थल पर मौजूद हर व्यक्ति इस खास जोड़ी की फोटो अपने मोबाइल में खींच रहा था।

इसे भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी 24 कैरेट सोने की ड्रेस, देखने वालों की थमी रह गईं निगाहें

शादी के दौरान डीजे पर रब ने बना दी जोड़ी गाना बज रहा था और लोग जमकर डांस कर रहे थे। इस शादी में बिन बुलाए हजारों लोग शामिल हुए और स्टेज पर जाकर दूल्हा दुल्हन को शुभकामनाएं भी दीं। इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़