Welcome To The Jungle को सेंसर बोर्ड से मिला झटका, दिशा और जैकलीन के बिकिनी सीन्स समेत 18 जगह चली कैंची

Welcome To The Jungle
Instagram
एकता । Jun 22 2026 6:18PM

रिलीज से पहले अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर 'वेलकम टू द जंगल' पर सेंसर बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए 18 कट्स लगाए हैं, जिसमें सैन्य शब्दों और विवादित डायलॉग्स में बदलाव के साथ दिशा व जैकलीन के बिकिनी सीन्स को पूरी तरह हटा दिया गया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है और इसे लेकर काफी बज बना हुआ है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। लेकिन इसे हरी झंडी देने से पहले बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में कई बड़े बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।

सेंसर बोर्ड ने लगाए 18 कट्स

सिनेमाघरों में दस्तक देने से ठीक पहले सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर कड़ा रुख अपनाया है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में 1, 2 नहीं बल्कि पूरे 18 कट्स लगाए गए हैं। बोर्ड ने फिल्म के कई डायलॉग्स और विजुअल्स को बदलने या पूरी तरह से हटाने का आदेश दिया है। इसके बाद ही फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने की मंजूरी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के लाइव कॉन्सर्ट में सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर चढ़े खालिस्तान-समर्थक, प्रदर्शनकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डायलॉग्स और सैन्य शब्दों में बदलाव

फिल्म के डायलॉग्स में से कश्मीर के पानी का जिक्र हटा दिया गया है, साथ ही देश की टट्टी जैसे आपत्तिजनक शब्दों को भी साफ किया गया है। सेना से जुड़े शब्दों पर भी कैंची चली है; जैसे 'गोरखा रेजिमेंट' की जगह 'तुम आर्मी से हो?' कर दिया गया है। इसके अलावा, फिल्म में जहां भी 'जनरल' शब्द का इस्तेमाल हुआ था, उसे बदलकर अब 'ऑफिसर' या 'सर' कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Toxic New Release Date | ओणम पर मचेगा यश का धमाल, कई बार टलने के बाद सामने आई 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट

कॉमेडी सीन्स और डायलॉग्स में सुधार

फिल्म के कई फनी और विवादित डायलॉग्स को पूरी तरह बदल दिया गया है, जो इस प्रकार हैं, "काला पैदा हुआ है, कोयला है" को बदलकर अब "सादा पैदा हुआ है, नमूना हुआ है" किया गया। "याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी" की जगह अब "जो शहीद होने जा रहा था, उसके मुंह में भर लो पानी" सुनाई देगा। "अंधा" शब्द को बदलकर "ढीला" कर दिया गया है। "इज्जत ले लो" डायलॉग को "ये आपके साथ जाने को..." से रिप्लेस किया गया है। "अजरुद्दीन" नाम की जगह "अल्लाउद्दीन" नाम का इस्तेमाल किया गया है। "स्क्रूड" शब्द को भी दो जगहों से हटा दिया गया है।

हटाए गए बिकिनी सीन्स और बदला रनटाइम

डायलॉग्स के अलावा फिल्म के विजुअल्स पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। फिल्म से "ना दिया" वाला एक 10 सेकंड का पूरा सीन हटा दिया गया है। इसके साथ ही, एक्ट्रेस दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज के बिकिनी सीन्स को भी फिल्म से बाहर करने का आदेश दिया गया है। इन तमाम 18 कट्स और बदलावों के बाद अब इस फिल्म का कुल रनटाइम 164.50 मिनट (लगभग 2 घंटे 44 मिनट) रह गया है।

शानदार और बड़ी स्टारकास्ट

अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कलाकारों की एक बहुत बड़ी फौज नजर आने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, इजरायल के कलाकारों की तरह कुछ नए चेहरे, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फ़िरोज़ खान, स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कई दिग्गज कलाकार दर्शकों को हंसाते हुए दिखाई देंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़