Unlock 5 के 78वां दिन: भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर दुनिया में सबसे ज्यादा

मंत्रालय के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,22,366 है और यह संक्रमण के कुल मामलों का महज 3.24 प्रतिशत है। राष्ट्रीय लक्ष्य का अनुसरण करते हुए 18 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। देश में पिछले 24 घंटे में 33,291 और मरीज ठीक हो गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है जबकि अमेरिका, ब्राजील, रूस और इटली जैसे देशों में स्वस्थ होने की दर कम है। मंत्रालय ने कहा कि केन्द्रित रणनीति और केन्द्र सरकार, राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के सटीक उपायों के कारण देश में स्वस्थ होने की दर ऊंची है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है और मृत्युदर भी कम हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा भारत में ठीक होने की दर दुनिया में सबसे अधिक है। वैश्विक स्तर पर ठीक होने की दर 70.27 प्रतिशत है, भारत में यह दर 95.31 प्रतिशत है। अमरीका, ब्राजील, रूस और इटली में ठीक होने की दर बहुत कम हैं। मंत्रालय के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,22,366 है और यह संक्रमण के कुल मामलों का महज 3.24 प्रतिशत है। राष्ट्रीय लक्ष्य का अनुसरण करते हुए 18 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। देश में पिछले 24 घंटे में 33,291 और मरीज ठीक हो गए।
इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के बाद किसान आंदोलन की मार झेल रहे राजमार्ग पर स्थित मशहूर ढाबे
मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वालों में 75.63 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के थे। केरल में सबसे ज्यादा 5,728 लोग ठीक हो गए। महाराष्ट्र में 3,887 जबकि पश्चिम बंगाल में 2,767 लोग स्वस्थ हो गए। संक्रमण के कुल 24,010 नए मामले आए। इनमें से 78.27 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से थे। केरल में 6,185 मामले आए , पश्चिम बंगाल में 2,293, जबकि छत्तीसगढ़ में 1,661 मामले आए। संक्रमण से 355 और मरीजों की मौत हो गयी। इनमें से 79.15 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के थे। मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 से मृत्यु के मामलों में गिरावट आ रही है। मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है और इसमें लगातार कमी आ रही है।
दिल्ली में 1,363 नए मामले, 35 और लोगों की मौत
दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,363 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 6,13,357 हो गए। यहां मामलों की दर 1.51 प्रतिशत है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण से 35 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 10,182 हो गई। वहीं उपचाराधीन मामले घटकर 12,198 हो गए जो कल 13,261 थे। यह लगातार तीसरा दिन है जब मामले दो प्रतिशत से कम रहे। गौरतलब है कि तीन दिसंबर से सात दिसंबर तक मामले घट कर क्रमश:4.96प्रतिशत, 4.78, 4.2 , 3.68 और 3.15 प्रतिशत रहे। लेकिन आठ दिसंबर को ये बढ़कर 4.23 प्रतिशत हो गए, नौ दिसंबर को फिर इनमें कमी आई और मामले 3.42 प्रतिशत और 10 दिसंबर को2.46 प्रतिशत हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले 90,000 नमूनों की जांच की गई जिनमें 1,363 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अनुसार संक्रमण के मामले बढ़कर6,13,357 हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें: ओडिशा में कोविड-19 के 351 नए मामले, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,825 हुई
कर्नाटक में कोविड-19 के 1,236 नए मामले
कर्नाटक में कोविड-19 के 1,236 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9.5 लाख हो गई, जबकि संक्रमण से 10 और मौत होने से राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,981 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दिन में 1,497 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,205 है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 9,05,901 हो चुके हैं, इनमें से 11,981 मरीजों की मौत हो चुकी है और 8,78,696 मरीज ठीक हो चुके हैं।
केरल में कोविड-19 के 4,969 नए मरीज मिले
केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,969 नए मरीज सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 6.88 लाख हो गयी। राज्य में फिलहाल 58,155 से अधिक मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 4,970 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ अबतक राज्य में अबतक 6,27,364 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि केरल में फिलहाल 58,155 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,88,409 हो गई। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में सौ वर्षीय एक बुजुर्ग सहित 27 और मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,734 हो गई।
इसे भी पढ़ें: ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट का खुलासा, भारत में 10000 लोगों में से सिर्फ 5 को मिलता है अस्पताल में बेड
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,880 नए मामले
महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,880 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 18,84,773 हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। वायरस से 65 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 48,499 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि दिन के समय 4,358 रोगियों को छुट्टी मिली जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 17,74,255 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 1,19,33,956 जांच हुई है। महाराष्ट्र में वर्तमान में 60,905 मरीजों का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि मुंबई में 586 नये मामले सामने आए जिससे महानगर में कोरोना मामलों की संख्या 2,84,990 हो गई है जबकि 10 और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 11,013 हो गई है।
उप्र में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 8,136 पहुंची
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 18 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 8,136 पहुंच गयी हैजबकि इस महामारी के 1,539नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,70,789हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बुलेटिन के मुताबिक राज्य में इस समय 18,150 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक प्रदेश में 5,44,503 लोग ठीक हो चुके हैं।
अन्य न्यूज़












