भारत ने कुतुब मीनार पर नहीं लगाया रूस का झंडा, जानिए क्या है सच

Modi and Putin

अमेरिका और ज्यादातर यूरोपीय देश यूक्रेन के समर्थन में खड़े हैं। वही बेलारूस, इरिट्रिया, उत्तर कोरिया और सीरिया खुले तौर पर उसका समर्थन कर रहे हैं। भारत इन सब के बीच अब तक तटस्थ रहा है।

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच भारत को लेकर चीन ने एक बार फिर झूठ फैलाने की कोशिश की है। लेकिन भारत सरकार ने उसकी पोल खोल दी। दरअसल एक चीनी टैबलॉयड ने रूस यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को लेकर बड़ा दावा किया। वह यह कि भारत खुले तौर पर रूस के साथ खड़ा है। यहां तक कि कुतुबमीनार को रूसी झंडे के रंगों से रोशन कर दिया गया।

चीन की सरकारी मशीन ग्लोबल टाइम्स ने एक और गलत प्रोपेगेंडा फैलाया है। उसने कहा कि भारत ने कुतुबमीनार को रूस के झंडे के रंग से रोशन किया है। बाद में पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने ग्लोबल टाइम्स के दावे को झूठा करार दिया। और यह बताया कि कुतुब मीनार की फोटो जनऔषधि दिवस के सेलिब्रेशन की है। पीआईबी ने प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए ओरिजिनल ट्वीट को भी साझा किया। जिसमें लिखा गया है कि 5 से 7 मार्च 2022 तक कुतुबमीनार को आजादी के अमृत महोत्सव और जन औषधि के थीम पर रोशन किया गया है।

आपको बताते चलें कि यूक्रेन पर रूसी हमले ने लगभग पूरी दुनिया को दो भागों में बांट दिया है। अमेरिका और ज्यादातर यूरोपीय देश यूक्रेन के समर्थन में खड़े हैं। वही बेलारूस, इरिट्रिया, उत्तर कोरिया और सीरिया खुले तौर पर उसका समर्थन कर रहे हैं। भारत इन सब के बीच अब तक तटस्थ रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़