Mughal Empire नहीं बल्कि ये भी हैं भारतीय इतिहास के अहम साम्राज्य, यहां जानें पूरी जानकारी

mughal
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses
रितिका कमठान । May 22 2023 6:18PM

इसमें सिकंदर से लेकर चंगेज खान का नाम भी शामिल है, जिन्होंने ऐसे साम्राज्यों की स्थापना की जो आज भी इतिहास का अहम हिस्सा माने जाते है। कई ऐसे साम्राज्य रहे जिन्होंने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में भी राज किया। ऐसे ही साम्राज्यों के बार में जानते है।

इस पृथ्‍वी व उसके संसाधनों पर समय समय पर दुनिया और भारत में कई वीरों ने अपनी शक्ति के बल पर राज किया है। इसमें सिकंदर से लेकर चंगेज खान का नाम भी शामिल है, जिन्होंने ऐसे साम्राज्यों की स्थापना की जो आज भी इतिहास का अहम हिस्सा माने जाते है। कई ऐसे साम्राज्य रहे जिन्होंने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में भी राज किया। ऐसे ही साम्राज्यों के बार में जानते है।

मौर्य साम्राज्य

मौर्य साम्राज्य भारत के इतिहास के सबसे बड़े साम्राज्यों में से एक हैं जो करीब 50 लाख किलोमीटर तक फैला है। इस साम्राज्य की स्थापना चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने गुरु चाणक्य की मदद से की थी। ये अबतक का सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य माना जाता है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों के अलावा ये पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैला रहा था। कुल आबादी के 33 प्रतिशत लोगों पर यानी लगभग 5 करोड़ लोगों पर साम्राज्य के कार्यकाल में शासन हुआ था।

मुगल साम्राज्य

मुगल साम्राज्य के संबंध में पूरे भारत वर्ष में हर व्यक्ति को जानकारी है। तुर्की मंगोल का अधिकांश शासन केंद्र भारत रहा था। इतिहासकारों के अनुसार इसकी शुरुआत वर्ष 1526 में बांग्लादेश से हुई और इसका विस्तार पश्चिम में बलूचिस्तान तक हुआ था। वहीं उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कावेरी तक इसकी पहुंच हुई थी। मुगल साम्राज्य उन कुछ चुनिंदा साम्राज्यों में शुमार है जिसका फैलाव लगभग 40 लाख किलोमीटर क्षेत्र में हुआ था। ये साम्राज्य 18वीं शताब्दी तक भारत में रहा था।

गुप्त साम्राज्य

गुप्त साम्राज्य को भी भारत के इतिहास के सबसे बड़े साम्राज्य में से एक माना जाता है। ये साम्राज्य भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग था। ये ऐसा कार्यकाल था जिसमें भारत के हर क्षेत्र ने उन्नति की थी। हिंदू धर्म ग्रंथों को दोबारा लिखवाया गया। कला, शिक्षा का भी चौतरफा विकास हुआ था। इस साम्राज्य की स्थापना 240ईसवी में की गई थी। 

दिल्ली सल्तनत

दिल्ली सल्तनत जिसे सल्तनत ए दिल्ली भी कहा जाता है, ने पांच वंशों तक शासन किया। वर्ष 1210 से 1520 तक इस साम्राज्य ने भारत पर राज किया है। दिल्ली सल्तनत ने हिंदू धर्म को बड़ा नकुसान पहुंचाया था। कई हिंदू मंदिरों को इस दोरान नुकसान पहुंचाया गया और उन्हें नष्ट किया गया। लाखों हिंदुओं को इस दौरान मुस्लिम बनने पर भी मजबूर किया गया। दिल्ली सल्तनत का अंत 1526 में पानीपत के पहले युद्ध में बाबर ने इब्राहिम लोधी को हराकर किया था।

मराठा साम्राज्य

मराठा साम्राज्य भी पांच सबसे बड़े साम्राज्यों में से एक है, जिसकी नींव शिवाजी ने 1674 ईसवीं में रखी थी। शिवाजी के नेतृत्व में औरंगजेब के अत्याचारों से वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा था। वर्ष 1720-1740 तक पेशवा बाजीराव ने मराठा साम्राज्य को भारत में फैलाया गया। इसका अंत अंग्रेजों ने किया था।

रोमन साम्राज्य

रोमन साम्राज्य ऐसा साम्राज्य है जो कि सबसे विशाल माना जाता है। रोमन साम्राज्य यूरोप के रोमम में था। इसमें दक्षिणी यूरोप से लेकर उत्तरी अफ्रिका और अनातोलिया का क्षेत्र आता था। ये साम्राज्य पांचवी सदी तक समाप्त हो गया था। मगर इस साम्राज्य को यूरोप के इतिहास और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा माना जाता है।

ब्रिटिश साम्राज्य

ब्रिटिश साम्राज्य दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य कहा जाता है। ये ऐसा साम्राज्य है जो यूरोप से अमेरिका और एशिया तक फैला रहा था। कहा जाता है कि ब्रिटिश साम्राज्य का सूरज कभी नहीं डूबता था। एक समय ऐसा भी था जब ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन दुनिया की कुल आबादी का 25 प्रतिशत हिस्सा था। ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन 50 करोड़ लोग आते थे। अकेले भारत में ब्रिटिश साम्राज्य ने 200 वर्षों तक राज किया था।

स्पेन का साम्राज्य

स्पेन का साम्राज्य 600 साल पुराना काफी बड़ा साम्राज्य माना जाता है। इसने यूरोप, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और ओशियानिया पर अपना कब्जा किया था। इसने लंबे अर्से तक अपना दबदबा कायम रखा था।

फ्रेंच साम्राज्य

फ्रेंच साम्राज्य दुनिया के चुनिंदा साम्राज्यों में शामिल है जो काफी बड़े स्तर पर फैला था। जानकारी के मुताबिक फ्रेंच साम्राज्य एक समय पर पूरी धरती पर 10 प्रतिशत पर फैला था। फ्रेंच साम्राज्य का दुनिया की 10 प्रतिशत आबादी पर कब्जा था, जिस कारण आज भी फ्रेंच भाषा सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में शुमार है। फ्रांस अफ्रिका, अमेरिका और एशिया में कब्जा करने में सफल हुआ था। जानकारी के मुताबिक फ्रांस का सर्वाधिक विस्तार फ्रांस की क्रांति के बाद नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा साम्राज्य का शासन संभालने पर हुआ था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़