पुरुषों की तुलना में अधिक यौन साथी रखती हैं इन राज्यों की महिलाएं, सर्वे में हुआ खुलासा

Romantic Couple
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi
एकता । Aug 24 2022 7:40PM

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के हालिया आंकड़ों के अनुसार, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाएं यौन साथी रखने के मामले में ज्यादा पीछे नहीं हैं। कई राज्यों में तो महिलाएं पुरुषों से आगे भी निकल चुकी हैं।

किसी से सामान्य तौर पर सवाल पूछा जाए कि महिला या पुरुष किसके यौन साथी ज्यादा होते हैं या फिर ये कहिये कि कौन अलग-अलग लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाता है? इस सवाल के जवाब में ज्यादातर लोग पुरुषों का ही नाम लेंगे। यह हमारी सोसाइटी की बेहद आम धारणा है कि पुरुष ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध रखते हैं और महिलाएं पूरी जिंदगी सिर्फ एक ही पुरुष के साथ संबंध बनाती हैं। लेकिन राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के हालिया आंकड़ों ने सोसाइटी की इस धारण को गलत साबित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: पहली बार इंटिमेट होने पर हो सकती है तकलीफ, दर्द कम करने के लिए इन टिप्स की लें मदद

आंकड़ों के अनुसार, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाएं यौन साथी रखने के मामले में ज्यादा पीछे नहीं हैं। कई राज्यों में तो महिलाएं पुरुषों से आगे भी निकल चुकी हैं। एनएफएचएस के आंकड़ों में ये भी पता चला है कि पुरुषों की उनके जीवनसाथी और लिव-इन पार्टनर के अलावा किसी अन्य महिला के साथ यौन गतिविधियों में शामिल होने की अधिक संभावना होती है। इस मामले में महिलाएं अभी भी पुरुषों से पीछे हैं।

इसे भी पढ़ें: एक शख्स काम में था व्यस्त तो भाई ने निभाई शादी की रस्में, सोशल मीडिया पर पत्नी का उड़ा मजाक

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 1.1 लाख महिलाओं और 1.1 लाख पुरुषों के बीच साल 2019-21 के दौरान किया गया था। इस सर्वेक्षण में पता चला कि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के सेक्स पार्टनर की संख्या अधिक थी। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। इनमें से राजस्थान में महिलाओं के 3.1 सेक्स पार्टनर थे, जबकि उनकी तुलना में पुरुषों के 1.8 ही सेक्स पार्टनर थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़