World Kidney Day 2023 । हर साल बढ़ती जा रही है मरीजों की संख्या, किडनी को हेल्दी रखने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड्स

World Kidney Day 2023
Prabhasakshi
एकता । Mar 9 2023 4:43PM

हाल के वर्षों में दुनियाभर में किडनी की बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गयी है। इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 'विश्व किडनी दिवस' मनाया जाता है। इस साल 'विश्व किडनी दिवस' 9 मार्च को मनाया जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं किडनी को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

लोगों की खानपान की गलत आदतें और बिगड़ी लाइफस्टाइल उनके शरीर के जरुरी अंगों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा रही हैं। इन्हीं अंगों में किडनी भी शामिल है। किडनी शरीर से एक्स्ट्रा फ्लूड, टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने का काम करती है। इसके अलावा यह शरीर में पानी, नमक, मिनिरल्स की संतुलित मात्रा बनाए रखने में भी मदद करती है। किडनी अस्वस्थ हो जाए तो शरीर की नसे, कोशिकाएं और मसल्स भी सही तरीके से काम करना बंद कर देती है। इसका मतलब साफ़ है कि किडनी के बिना शरीर के काम करने की क्षमता ना के बराबर हो जाती है। किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसके प्रति लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए इसका ध्यान रखना और भी ज्यादा जरुरी हो जाता है।

हाल के वर्षों में दुनियाभर में किडनी की बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गयी है। इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 'विश्व किडनी दिवस' मनाया जाता है। इस साल 'विश्व किडनी दिवस' 9 मार्च को मनाया जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं किडनी को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

फूलगोभी और पत्तागोभी- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए इन दोनों प्रकार की गोभी का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। फूलगोभी और पत्तागोभी विटामिन सी, विटामिन के और फाइबर से भरपूर होती है। इसके अलावा यह दोनों गोभियाँ विटामिन बी 6 और फोलिक एसिड का भी अच्छा स्रोत है। इनमें पोटेशियम भी कम पाया जाता है, इसलिए इसे किडनी के लिए एक अच्छा आहार माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: अंतरंग पलों का मजा किरकिरा कर सकता है दर्द, एक्सपर्ट्स से जानें पुरुषों को फिमोसिस सर्जरी जरूरी है या नहीं

लहसुन- किडनी की सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए लोगों को नमक का कम सेवन करना चाहिए। इसके लिए लोग अपनी डाइट में लहसुन शामिल कर सकते हैं। लहसुन को नमक का एक स्वादिष्ट विकल्प माना जाता है। यह कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को तमाम पोषण लाभ प्रदान करते हैं।

प्याज- लोगों को रोने पर मजबूर करने वाली प्याज कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लहसुन की ही तरह यह भी नमक का एक अच्छा विकल्प है, जो सोडियम के बिना भी खाने में स्वाद भर देती है। इसके अलावा प्याज में पोटेशियम की मात्रा भी कम पायी जाती है। प्याज की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कच्चा या पकाकर दोनों ही तरीकों से खाया जा सकता है। प्याज का सेवन करने के दोनों ही तरीके फायदेमंद होते हैं।

इसे भी पढ़ें: आयरन की कमी से लोग खाने लगते हैं चॉक, मिट्टी, रबड़-कागज, लत होने पर गंभीर बीमारियों को देता है जन्म

सेब-  सब्जियों के अलावा किडनी को स्वस्थ रखने के लिए फलों में सेब का सेवन करना लाभदायक साबित होगा। सेब कोलेस्ट्रॉल कम करने, कब्ज को रोकने, हृदय रोग से बचाने और कैंसर के खतरे को कम करने के साथ किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। लोग इसे कच्चा खा सकते हैं, इसका जूस पी सकते हैं या फिर साइडर विनेगर के तौर पर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़