अंतरंग पलों का मजा किरकिरा कर सकता है दर्द, एक्सपर्ट्स से जानें पुरुषों को फिमोसिस सर्जरी जरूरी है या नहीं

phimosis surgery
Creative Commons licenses

कई बार पुरुषों को संबंध बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस कारण वह अंतरंग पलों का मजा नहीं ले पाते हैं। जिन पुरुषों को ऐसी समस्या होती है, वह एक्सपर्ट्स की सलाह पर फिमोसिस सर्जरी करवा सकते हैं।

कई बार संबंध बनाने के दौरान जब दर्द शुरू हो जाता है तो वह दर्द फिर अंतरंग पलों का मजा किरकिरा कर देता है। बता दें कि पुरुषों की ऐसी ही एक दर्दभरी समस्या फिमोसिस है। इस समस्या के कारण पुरुषों को संबंध बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन फिमोसिस क्या है और इसके द्वारा होने वाली तकलीफ पर क्या उपाय जरूरी हैं। इसके बारे में सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. राजन भोसले ने पूरी जानकारी दी है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको डॉ. भोसले द्वारा बताई गई जानकारी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी फिमोसिस की समस्या से परेशान रहते हैं तो इससे राहत पा सकते हैं।

जानिए क्या कहते हैं स्पेशलिस्ट

डॉ. भोसले ने बताया कि उनके पास ऐसे कई केस आते हैं। जिसमें लोग शादी से पहले फिमोसिस की सर्जरी कराने की सोच रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जानने का प्रयास किया कि फिमोसिस क्या है और इसके लिए सर्जरी की आवश्यकता क्यों है। क्या यह सर्जरी सभी पुरुषों के लिए जरूरी है या नहीं और इसका फिजिकल रिलेशन पर कैसा असर पड़ता है। डॉ. भोसले के अनुसार, पहली बार संबंध बनाने में कई पुरुषों को तकलीफ होती है। वहीं जिन पुरुषों में दर्द ज्यादा होता है तो उन्हें फिमोसिस सर्जरी करवाने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: सूखा नारियल महिलाओं के लिए है काफी फायदेमंद, इन गंभीर बीमारियों से दिलाता है निजात

फिमोसिस को कह सकते हैं खतना

अगर आम बोलचाल की भाषा में समझा जाए तो इसे खतना भी कहते हैं। यह सर्जरी काफी छोटी होती है। इसमें प्राइवेट पार्ट के ऊपर की स्किन निकाल दी जाती है। जिसके कारण पुरुषों को संबंध बनाने में आसानी होती है। यौन उत्तेजना के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील प्राइवेट पार्ट का शुरुआती हिस्सा होता है। जिसमें सबसे ज्यादा न्यूरो-रिसेप्टर होते हैं। वहीं कई पुरुषों को इस सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती है। बचपन में मालिश किए जाने के दौरान या युवा होने पर मास्टरबेशन से ये स्किन आसानी से पीछे हो जाती है।

काफी छोटी होती है सर्जरी

हालांकि जिन पुरुषों की स्किन पीछे नहीं हो पाती हैं, उन्हें संबंध बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण इस सर्जरी की जरूरत होती है। यह सर्जरी काफी छोटी होती है। इसलिए इसको लेकर परेशान नहीं होना चाहिए। डॉ. भोसले ने बताया कि जिन पुरुषों को ऐसी समस्या होती है, वह चाहें तो अपने मंगेतर के साथ संबंध बनाने के बाद भी यह फैसला ले सकते हैं। वहीं अगर पुरुषों को संबंध बनाने के दौरान दर्द का एहसास नहीं होता है तो उन्हें फिमोसिस सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। इस बारे में आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और साथ ही एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़