पीरियड्स पेन से चाहिए छुटकारा तो पिएँ यह 5 ड्रिंक्स, दर्द में जल्द मिलेगी राहत

smoothie

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में बहुत ज़्यादा दर्द होता है। ऐसे में कई महिलाऐं दवाओं और पेन किलर का सहारा लेती हैं। लेकिन इन दवाओं के इस्तेमाल से शरीर पर साइड इफ़ेक्ट होते हैं। ऐसे में आप कुछ ऐसी नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकती हैं जिनसे आपको पीरियड्स पेन से छुटकारा मिलेगा।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द, पैरों में दर्द, मूड स्विंग्स, ब्रेस्‍ट में सूजन और दर्द आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में बहुत ज़्यादा दर्द होता है। ऐसे में कई महिलाऐं दवाओं और पेन किलर का सहारा लेती हैं। लेकिन इन दवाओं के इस्तेमाल से शरीर पर साइड इफ़ेक्ट होते हैं। ऐसे में आप कुछ ऐसी नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकती हैं जिनसे आपको पीरियड्स पेन से छुटकारा मिलेगा। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जिनसे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलेगी- 

इसे भी पढ़ें: गला बैठने की समस्या में आजमाएं यह घरेलू नुस्खें जल्द मिलेगी राहत

अदरक की चाय 

अदरक की चाय भी पीरियड्स के दर्द को कम करने में फायदेमंद है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो दर्द, ऐंठन और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जिन महिलाओं को पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग की समस्या होती है उनके लिए भी अदरक की चाय रामबाण इलाज है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक इंच अदरक का टुकड़ा कूटकर डालें। इसे उबालने के बाद छान लें और शहद मिलकर पिएँ। 


पानी 

अगर आप पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाना चाहती हैं तो भरपूर मात्रा में पानी पिएँ। पीरियड्स के दौरान हमारे शरीर से खून के साथ-साथ कुछ मात्रा में पानी भी निकल जाता है। शरीर में पानी की कमी से दर्द और ऐंठन ज़्यादा बढ़ सकती है। पीरियड्स में भरपूर मात्रा में पानी पीने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द में राहत मिलती है। 


सेब और पालक की स्मूदी

पीरियड्स पेन में आप सेब और पालक की स्मूदी भी पी सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और मैग्नीशियम होता है, जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ दर्द, ऐंठन और थकान से राहत दिलाने में मदद करता है। सेब और पालक की स्मूदी पीने से गर्भाशय की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें: खर्राटे लेने के कारण होती है शर्मिंदगी ? ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम

केमोमाइल की चाय 

पीरियड्स पेन में केमोमाइल की चाय भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। केमोमाइल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो पीरियड में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं। पीरियड्स के दौरान एक से दो कप कैमोमाइल टी पीने से मूड अच्छा होता है और दर्द भी कम होता है। 


रसभरी के पत्तों की चाय 

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप रसभरी के पत्तों की चाय बनाकर पी सकती हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पीरियड्स पेन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए एक गिलास पानी में रसभरी के पत्ते उबालें। इसके बाद इस पानी को छानकर पिएँ। यह बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है और इसे पीने से आपको पीरियड्स के दर्द से जल्द आराम मिलेगा।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़