सुबह ऑफिस जल्दी जाना होता है तो ट्राई करें ये आसान ब्रेकफास्ट रेसिपीज़

easy to prepare breakfast recipes

अगर आपको भी सुबह जल्दी ऑफिस पहुंचना होता है तो आप सुबह कुछ आसान ब्रेकफास्ट रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ बहुत ही आसान ब्रेकफास्ट रेसिपीज बताएंगे जो आप बहुत कम समय में बना सकती हैं।

ब्रेकफास्ट यानी सुबह का नाश्ता हमारे दिन के खाने का एक अहम हिस्सा होता है। सुबह नाश्ता करने से दिनभर के कामों के लिए एनर्जी मिलती है। लेकिन कई वर्किंग महिलाएं सुबह समय की कमी की वजह से ब्रेकफास्ट नहीं करती हैं। सुबह जल्दी ऑफिस पहुंचने के चक्कर में हम अक्सर ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। अगर आपको भी सुबह जल्दी ऑफिस पहुंचना होता है तो आप सुबह कुछ आसान ब्रेकफास्ट रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ बहुत ही आसान ब्रेकफास्ट रेसिपीज बताएंगे जो आप बहुत कम समय में बना सकती हैं। ये रेसिपीज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी भी हैं-

इसे भी पढ़ें: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा से जानें अंडे को एक अलग अंदाज में बनाने का तरीका

मूंग स्प्राउट्स सलाद

अगर आपको सुबह ऑफिस जाने कि जल्दी रहती है तो आप ब्रेकफास्ट में मूंग स्प्राउट्स सलाद बना सकती हैं। इसके लिए मूंग स्प्राउट्स को उबाल लें या स्टीम कर लें। इसके बाद इसमें बारीक कटा टमाटर, प्याज, हरी मिर्च डालें। अब इसमें नींबू का रस डालें और चाट मसाला भी मिलाएं। आपका मूंग स्प्राउट्स सलाद तैयार है। 


रवा डोसा 

आप सुबह के नाश्ते में रवा डोसा भी खा सकती हैं। यह डिश खाने में जितनी टेस्टी लगती है उतना ही आसानी इसे बनाना है। इसके लिए 1/2 कप रवा में 1/4 कप दही मिलाकर फेंटें। अगर जरूरत हो तो उसमें थोड़ा सा पानी भी मिलाएं। इसके बाद इस से 15 से 20 मिनट के लिए ढंककर रख दें। आप चाहे तो रात में भी रवा का पेस्ट बनाकर रख सकती हैं। अब इसमें कटी हुई सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च और टमाटर मिलाएं और अच्छी तरह फेंट लें। इसमें नमक भी मिलाएं। अब एक नॉन स्टिक तवा गर्म करें और इस पर डोसा बनाएं। आप डोसा नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ खा सकती हैं।

पनीर-टमाटर सैंडविच  

अगर आपको सैंडविच खाना पसंद है तो आप ब्रेकफास्ट में पनीर और टमाटर के सैंडविच बना सकती हैं। इसके लिए 2 ब्रेड स्लाइस पर मक्खन लगाएं। इसके बाद ब्रेड की एक स्लाइस पर हरी चटनी और दूसरी स्लाइस पर टोमेटो केचप लगाएं। अब ब्रेड की एक स्लाइस के ऊपर कटे हुए पनीर और टमाटर के स्लाइस रखें। अब इसके ऊपर चुटकी भर नमक और काली मिर्च छिड़कें। इसके बाद दूसरे ब्रेड स्लाइस को इसके ऊपर रखकर ढंक दें। अब इसे टोस्टर में टोस्ट कर लें। आप पनीर-टमाटर सैंडविच तैयार है।

इसे भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ बनाएँ ये 3 तरह की कचौड़ियां, सब हो जाएंगे आपके फैन

ब्रेड पोहा 

अगर आपको सुबह जल्दी ऑफिस जाना होता है तो वह झटपट नाश्ते के तौर पर ब्रेड पोहा भी बना सकती हैं। इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें। अब इसमें सरसों के दाने और कढ़ी पत्ता डालें। जब सरसों के दाने चटकने लग जाए तो इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें और थोड़ी देर के लिए भूनें। अब इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर डालें और एक-दो मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसमें डालें। आप चाहें तो इसमें फ्राई की हुई मूंगफली के दाने भी डाल सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और 2 मिनट के लिए पकने दें। आपका ब्रेड पोहा तैयार है।

बनाना ओट्स स्मूदी 

अगर आपको सुबह नाश्ते में कुछ ज्यादा हैवी खाने का मन नहीं है तो आप बनाना स्मूदी भी ले सकते हैं। इसके लिए 1/4 कप ओट्स को आधे कप पानी में पकाएं। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे ब्लेंडर में डालें। इसके साथ 1 कप दूध और 1 केला (कटा हुआ) डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। अब इसे एक गिलास में निकालें और ऊपर से शहद, गोल-गोल कटे हुए केले के टुकड़े और कुछ बादाम डालें। आपकी बनाना ओट्स स्मूदी तैयार है।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़