Monsoon Special Recipe: मानसून में बनाएं Donuts, बेहद आसान है रेसिपी और बच्चों को भी आएगी पसंद

मानसून के मौसम में आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट डोनट बना सकते हैं। इसके लिए मैदा, दूध, यीस्ट और मक्खन मिलाकर आटा तैयार करें, फिर डोनट का आकार देकर उन्हें धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। अंत में, इन्हें पिघली चॉकलेट या पिसी चीनी से सजाकर गरमागरम चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।
अगर आप मानसून की शाम में कुछ मीठा और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो घर पर डोनट बनाकर देख सकते हैं। डोनट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और इसे घर पर बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। खास बात यह है कि आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी या क्रीम ग्लेज से सजा सकते हैं। बारिश के मौसम में गरम चाय या कॉफी के साथ ताजा बने डोनट का स्वाद और भी अच्छा लगता है। अगर आप घर पर कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो यह आसान डोनट रेसिपी जरूर ट्राई करें।
डोनट बनाने के लिए सामग्री
डोनट का आटा तैयार करने के लिए: 4½ कप मैदा, 1½ कप गुनगुना दूध, 1 छोटा चम्मच इंस्टेंट यीस्ट, 1 छोटा चम्मच चीनी, यीस्ट एक्टिव करने के लिए ½ कप चीनी, एक चुटकी नमक, 1 छोटा चम्मच दही और 3 बड़े चम्मच बिना नमक वाला नरम मक्खन।
नोट: अंडे वाला डोनट बनाने के लिए: दही की जगह कमरे के तापमान पर रखे 2 अंडों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
डोनट तलने के लिए: जरूरत के अनुसार तेल।
डोनट सजाने के लिए: पिसी हुई चीनी, पिंघली हुई चॉकलेट, कटी हुई स्ट्रॉबेरी या कोई और फल या चॉकलेट के टुकड़े। इसे भी पढ़ें: Healthy Breakfast Ideas: बच्चों की डाइट में Apple शामिल करने के ये 5 Creative तरीके, Fruits के नखरे होंगे अब खत्म
डोनट का आटा कैसे तैयार करें?
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गुनगुना दूध लें। इसमें इंस्टेंट यीस्ट और एक छोटा चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे करीब 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब दूध के ऊपर हल्का झाग दिखाई देने लगे तो समझ जाएं कि यीस्ट एक्टिव हो गया है।
अब इसमें आधा कप चीनी, एक चुटकी नमक, एक छोटा चम्मच दही और नरम मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर आप अंडे वाला डोनट बना रहे हैं तो दही की जगह 2 अंडे डालें।
इसके बाद धीरे-धीरे मैदा डालते जाएं और इसे मिलाकर आटा तैयार करें। आटे को करीब 8 से 10 मिनट तक अच्छी तरह गूंधें। आटा नरम, चिकना और थोड़ा चिपचिपा होना चाहिए।
अब आटे को ढककर करीब 45 मिनट से 1 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें। जब आटा फूलकर लगभग दोगुना हो जाए तो समझ जाएं कि यह डोनट बनाने के लिए तैयार है।
डोनट का आकार कैसे दें?
आटा फूलने के बाद इसे हल्के हाथों से दबाकर इसकी हवा निकाल दें। अब इसे बेलकर एक मोटी शीट तैयार करें। डोनट कटर या किसी गोल आकार के कटर की मदद से डोनट काटें।
हर डोनट के बीच में एक छोटा सा छेद करें। तैयार डोनट को बटर पेपर पर रखें। सभी डोनट तैयार करने के बाद इन्हें ढककर करीब 30 मिनट के लिए दोबारा रख दें। इससे डोनट अच्छी तरह फूल जाएंगे और तलने के बाद नरम बनेंगे।
डोनट को कैसे तलें?
एक कड़ाही में पर्याप्त तेल डालकर धीमी-मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना डोनट बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएंगे लेकिन अंदर से कच्चे रह सकते हैं। अब सावधानी से डोनट को गर्म तेल में डालें और धीमी आंच पर तलें। दोनों तरफ से डोनट सुनहरे और हल्के भूरे रंग के हो जाएं तो उन्हें तेल से निकाल लें। तले हुए डोनट को टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि उनका अतिरिक्त तेल निकल जाए।
View this post on InstagramA post shared by Rinchen Wangdi Bhutia (@vlogginkitchen)
इसे भी पढ़ें: No Onion-No Garlic: सावन में बिना प्याज-लहसुन की सब्जी को इन Tips से बनाएं और भी Delicious
डोनट को कैसे सजाएं?
डोनट थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे अपनी पसंद के अनुसार सजाएं। आप डोनट पर पिसी हुई चीनी डाल सकते हैं या इसे चॉकलेट में डुबो सकते हैं। बच्चों के लिए डोनट को और आकर्षक बनाने के लिए इसके ऊपर कलरफुल स्प्रिंकल्स भी डाल सकते हैं।मानसून में ऐसे सर्व करें डोनट
ताजा बने डोनट को गर्म चाय, कॉफी या दूध के साथ सर्व करें। बारिश के मौसम में शाम के समय परिवार के साथ इसका मजा लिया जा सकता है। आप बच्चों के साथ मिलकर भी डोनट को अलग-अलग ग्लेज और स्प्रिंकल्स से सजा सकते हैं। तो अगली बार बारिश के मौसम में अगर घर पर कुछ मीठा और स्वादिष्ट बनाने का मन हो, तो इस आसान डोनट रेसिपी को जरूर ट्राई करें।We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़













