गमले में उगाएं ताजी मूली, गाजर और हरी मेथी; सर्दियों के लिए बेस्ट होम गार्डनिंग टिप्स

Radish Carrot And Fenugreek
AI-Generated

सर्दियों में बाजार की केमिकल वाली सब्जियों से बचने के लिए आप घर की छत या बालकनी में मूली, गाजर और मेथी आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए मूली और गाजर को 12 से 16 इंच गहरे गमले में तथा मेथी को 6 से 8 इंच के टब में थोड़ी देखभाल के साथ उगाया जा सकता है।

अक्सर सर्दियां आते ही हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक हो जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा मूली, पालक, मेथी और गाजर तमाम सब्जियां खाईं जाती है।

यदि आप भी बाजार की केमिकल वाली सब्जियां नहीं खाना चाहते हैं, तो अब आप घर पर ही छत या बालकनी में ही ऑर्गिन सब्जियां खा सकते हैं। घर पर ही अपने छत पर मूली, गाजर और हरी मेथी जैसी सब्जियों को आसानी से खा सकते हैं।

गमले में मूली, गाजर और मेथी कैसे उगाएं?

ठंड के मौसम में देखभाल के साथ घर के गमले से ताजी मूली, मीठी गाजर और खुशबूदार हरी मेथी का सेवन कर सकते हैं। आइए आपको बताते सर्दियों में गमले के अंदर मूली, गाजर और मेथी उगाने के आसान गार्डनिंग टिप्स क्या हैं?

गमले में मूली उगाने का तरीका

घर की बालकनी में गमले के अंदर आप मूली उगा सकते हैं। इसके लिए आपको 12 से 15 इंच गहरा गमला या ग्रो बैग चाहिए। इसके बाद भुरभुरी मिट्टी में बीजों को करीब आधा इंच गहरा और 2-3 इंच की दूरी पर लगा सकते हैं। फिर ऊपर से हल्का पानी छिड़के और गमले को धूप वाली जगह पर रख दें। इस गमले को आप जब 40 दिनों में देखेंगी, मूली तैयार मिलेगी।

गमले में गाजर उगाने का तरीका

गाजर उगाने के लिए आप 12 से 16 इंच गहराई वाला गमला को चुनें। फिर इसमें कंकड़ या सख्त ढेले वाली मिट्टी को न चुनें। अब गाजर के बीज रेत में मिलाकर मिट्टी की ऊपरी परत पर छिड़के और हल्की मिट्टी से इनको ढक दें। बीज अंकुर होने लगे, तो घने पौधों की छंटाई जरुर करें, जिससे गाजर अच्छे से उगेगी।

हरी मेथी घर पर उगाने का तरीका

अब आप कम खर्च और कम समय में मेथी भी घर पर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको 6 से 8 इंच का गहरा और चौड़ा टब या ट्रे टाइप का गमला चाहिए। बाजार से बीज लाकर या फिर किचन में रखी साबुत मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह नम मिट्टी पर फैलाकर ऊपर से हल्की मिट्टी डाल दें। मेथी 25 से 30 दिनों में तैयार हो जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़