Cravings का Best इलाज! 10 मिनट में बनाएं Creamy Cheese Maggi, ये Viral Recipe ट्राई करें

Cheese Maggi
AI Image

कैफे स्टाइल चीज मसाला मैगी बनाने की इस सीक्रेट रेसिपी को जानें, जिसमें चाट मसाला, काली मिर्च और दूध का इस्तेमाल साधारण मैगी को सुपर टेस्टी और क्रीमी बना देता है। यह आसान रेसिपी सिर्फ 10 मिनट में एक लाजवाब स्नैक तैयार करने का बेहतरीन तरीका है।

अक्सर तेज भूख लगती हैं, तो सबसे पहले कुछ जल्दी खाने का मन होता है, इसके लिए दिमाग सबसे पहला नाम मैगी बनाना ही आता है। क्योंकि मैगी जल्दी बन जाती है और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को इसका स्वाद काफी पसंद होता है। शाम को हल्की भूख लगी हो या फिर दोस्तों के साथ कुछ अचानक खाने का मन हो, तो आप मैगी को जरुर बनाते होंगे। आइए इस लेख हम आपको बताते हैं कैफे या फूड स्टॉल की मैगी में मिलने वाली मैगी को घर पर कैसे बनाएं। इस तरह से बनाएं कैफे स्टाइल चीज मसाला मैगी।

चीज मसाला मैगी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

- एक पैकेट मैगी नूडल्स

- मैगी मसाला

- थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज

- एक चम्मच बटर

- थोड़ा सा बारीक कटा प्याज

- थोड़ा कटा टमाटर और एक हरी मिर्च 

- चाट मसाला, काली मिर्च

- थोड़ा सा दूध 

- धनिया पत्ती 

क्या है इस मैगी का सीक्रेट मसाला?

इस रेसिपी की असली खासियत इसका खास मसाला है। इसमें चाट मसाला और काली मिर्च को बहुत हल्की मात्रा में मिलाया जाता है, जिससे मैगी का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। जैसे ही ये मसाले इसमें घुलते हैं, इसका फ्लेवर पूरी तरह बदल जाता है। साथ ही थोड़ा सा बटर और थोड़ा दूध डालने से मैगी का टेक्सचर क्रीमी और रिच बन जाता है। यही छोटा सा बदलाव साधारण मैगी को कैफे-स्टाइल स्वाद में बदल देता है। 

चीज मसाला मैगी बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले आप गैस पर एक पैन रखें और इसमें एक चम्मच बटर डालकर गर्म करें। जब आपका बटर पिघल जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का-सा भून लें। प्याज हल्का सुनहरा होने लगे तो इसमें टमाटर और हरी मिर्च डाल लें और एक मिनट तक पकने दें। फिर इसमें चुटकी भर काली मिर्च और थोड़ा सा चाट मसाला डालकर हल्का सा मिला लें। इस के बाद पैन में डेढ़ कप पानी डालें और पानी को उबलने दें। पानी उबलने लगे तो इसमें मैगी नूडल्स डाल दें और साथ में मैगी मसाला भी मिला दें। इसके बाद दो चम्मच दूध डालें और ऐसा करने से आपकी मैगी का टेक्सचर एकदम क्रीमी हो जाएगा। जब मैगी लगभग पक जाए तो ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें और हल्का सा मिला दें। चीज धीरे-धीरे पिघल जाएगी और मैगी के साथ अच्छे से मिल जाएगी। अब गैस बंद कर दें और ऊपर से थोड़ी धनिया पत्ती डालकर गरम गरम सर्व करें।

स्वाद बढ़ाने के टिप्स 

आप चाहे तो इसमें थोड़ा और प्रोसेस्ड चीज स्लाइस भी डाल सकती हैं। थोड़ी शिमला मिर्च या स्वीट कॉर्न भी डाल सकती हैं, जिसका इसका स्वाद और टेक्सर दोनों ही बेहतर बन जाए। इसके साथ ही ऊपर से हल्का सा ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स डाल सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़