कपड़ों पर लगे दागों से न हों परेशान, विनेगर की मदद से करें साफ

tips-to-remove-clothes-stains-with-vinegar-in-easy-way-in-hindi
मिताली जैन । Aug 27 2019 5:27PM

कपड़ों पर अक्सर चाय या कॉफी के दाग लग ही जाते हैं। इनसे निजात पाने के लिए एक तिहाई कप विनेगर लेकर उसमें दो तिहाई कप पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण में कपड़े को दाग वाली जगह से डुबोएं। इसके बाद आप कपड़े को बाहर सूरज की रोशनी में सूखने दें।

जरा सोचिए कि आप बेहद मन से कोई डेस खरीदकर लाएं और जब आप उसे पहली बार पहनें और उस पर दाग लग जाए तो आपको कैसा लगेगा। यकीनन इससे बुरा शायद कुछ और न हो। अगर कपड़ों पर दाग लग जाते हैं तो वह आसानी से नहीं निकलते। ऐसे में आपको समझ ही नहीं आता कि क्या करें। फेवरिट कपड़ों को न तो फेंकने का मन करता है और न ही आप उन्हें पहन सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप विनेगर की मदद से इन दागों को आसानी से हटा सकते हैं− 

इसे भी पढ़ें: ऑलिव ऑयल का ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल, जानकर दंग रह जाएंगे आप

टमाटर के दाग

अक्सर टोमेटो केचप या टोमेटो सूप पीते हुए उसके दाग कपड़ों पर लग जाते हैं। यह दाग आसानी से नहीं जाते। ऐसे में आप विनेगर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप दाग को विनेगर में सोक करके रखें और उसके बाद कपड़े को वैसे ही धोएं, जैसा आप हमेशा धोते हैं। इसके बाद देखें कि दाग गायब हुआ है या नहीं। अगर नहीं तो यही प्रक्रिया दोबारा दोहराएं। अंत में कपड़े को ड्रायर करें।

चाय के दाग

कपड़ों पर अक्सर चाय या कॉफी के दाग लग ही जाते हैं। इनसे निजात पाने के लिए एक तिहाई कप विनेगर लेकर उसमें दो तिहाई कप पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण में कपड़े को दाग वाली जगह से डुबोएं। इसके बाद आप कपड़े को बाहर सूरज की रोशनी में सूखने दें। जब यह सूख जाए तो आप कपड़े को नार्मली धो दें।

पसीने के दाग

कुछ लोगों को न सिर्फ बहुत अधिक पसीना आता है, बल्कि उसके दाग भी कपड़ों पर नजर आते हैं। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर विनेगर व नमक डालें और रब करें। इसके बाद इसे सुखाने के लिए धूप में रख दें। अंत में आप कपड़े को धो लें।

इसे भी पढ़ें: पुरानी टी−शर्ट को फेंकने से पहले एक बार अवश्य पढ़ें यह लेख

मिट्टी के दाग

यह दाग अक्सर बच्चों के कपड़ों पर होते हैं और इन्हें हटाने में मम्मी काफी परेशान हो जाती हैं। अक्सर बच्चे पार्क में खेलते हुए कपड़ों पर मिट्टी लगा लेते हैं। इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए कपड़े को सीधे विनेगर में आधे घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद आप कपड़े को धोएं। अगर आप आपको फिर भी कपड़ों पर मिट्टी के दाग नजर आ रहे हैं तो आप विनेगर और बेकिंग सोडा की मदद से एक पेस्ट तैयार करें और उसे ब्रश की सहायता से दाग वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर बाद कपड़ों को फिर से धोएं। अबकी बार दाग पूरी तरह से निकल जाएंगे।

मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़