दिल्ली में Durga Puja: CR Park से मिंटो रोड तक इन पंडालों में मिलेगा कोलकाता जैसा माहौल

Durga puja pandal
AI-Generated

नवरात्रि के दौरान दिल्ली में कोलकाता जैसी दुर्गा पूजा का भव्य नजारा देखने को मिलता है। परिवार और दोस्तों के साथ पंडाल हॉपिंग के लिए सीआर पार्क, मिंटो रोड, मिलानी, जीके-2 और आराम बाग बेहतरीन विकल्प हैं। यहां आकर्षक मूर्तियों, सुंदर सजावट, पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लजीज व्यंजनों के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया जा सकता है।

क्या आप भी कोलकाता जैसा दुर्गा पंडाल का भव्य नजारा दिल्ली में देखना चाहते हैं? तो यह लेख आपके लिए है। नवरात्रि के समय में दिल्ली की सड़कों पर एक अलग ही जादू देखने को मिलता है। दुर्गा पंडाल से लेकर गरबा-डांडिया नाइट की धूम और रामलीला के कार्यक्रम देखने को मिलते हैं।

यदि इस बार आप सोच रहे है कि इस साल दोस्तों या परिवार के साथ वो परफेक्ट  'पंडाल हॉपिंग' वाली वाइब कहां मिलेंगी, तो आप दिल्ली के इन शानदार पंडालों में जरुर जाएं। यहां पर आपको एकदम कोलकाता वाली वाइब देखने को मिलती है।

सीआर पार्क मेला ग्राउंड

दिल्ली में दुर्गा पूजा पंडाल की बात हो रही है, तो सबसे पहला नाम सीआर पार्क का ही आता है। मेला ग्राउंड का पंडाल अपने आप में विशाल आकार और भव्य मूर्तियां के लिए जाना जाता है। यहां दर्शन करने के बाद बाहर लगे फूड स्टॉल्स पर गरमागरम काठी रोल और पुचका का आनंद ले सकते हैं।

सीआर पार्क बी-ब्लॉक

हर साल यह पर कुछ न कुछ नया और हटकर देखने को मिलता है। बी-ब्लॉक पंडाल में अनोखी थीम और पर्यावरण को ध्यान में रखकर की गई सजावट के लिए यह जगह काफी प्रसिद्ध है। वैसे यहां पर बड़े-बड़े कल्चरल प्रोग्राम भी देखने को मिलते हैं।

मिंटो रोड दुर्गा पूजा

यहां पर 1940 से लेकर अब तक पूजा पंडाल का आयोजन हो रहा है। इस पंडाल में आपको एक बड़ी-सी फैमिली गैदरिंग वाला फील देखने को मिलेगा। लाउड म्यूजिक से दूर, यह जगह अपने स्वादिष्ट भोग और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जानी जाती है। इधर का खाना काफी टेस्टी होता है।

सीआर पार्क काली मंदिर

इधर आपको कोई मॉर्डन तड़क-भड़क या थीम नहीं देखने को मिलेगी नहीं। कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा सजाई गई मूर्ति और शाम में होने वाली आरती का भव्य नजारा होता है , जो कि काफी सुकून देती है। बंगाल की असली पारंपरिक पूजा यहां पर देखने को मिलती है।

मिलानी दुर्गा पूजा

ईस्ट दिल्ली का यह खास पंडाल अपनी आर्टिस्टिक थीम के लिए हर साल लोकप्रिय होता है। यहां की सुंदर सजावट और लाइटिंग देखकर आपको लगेगा जैसे आप दिल्ली में नहीं, बल्कि कोलकाता के किसी नामी पंडाल में खड़े हैं। फोटोग्राफी के शौकीनो के लिए यह बेहतरीन जगह है।

जीके-2 दुर्गोत्सव

अगर आप कम भीड़-भाड़ चाहते हैं, तो आफ दिल्ली के जीके- 2 में चल जाएं। यहां पर आपको धुनुची डांस और लाइव ढाक बीट्स आपको खुद ही थिरकने पर मजबूर कर देगा।

दक्षिणायन, जीके-2

अगर आपको एकदम शांति वाला माहौल चाहिए, तो आप यहां जा सकते हैं। दर्शन करने के बाद आप यहां पर लगी हुई छोटी दुकानों से साड़ियां और ट्रेंडी जूलरी की शॉपिंग कर सकते हैं।

आराम बाग दुर्गा पूजा

यहां का विशाल सेट-अप और चमकादर लाइटिंग के लिए पंडाल दूर-दूर तक मशहूर है। यहां पर आपको एकदम मेले जैसा माहौल देखने को मिलेगा। आराम बाग दुर्गा पंडाल आपको काफी पसंद आएगा और सुकून भी मिलेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़