गंदे Beauty Blender को Toothpaste और बेकिंग सोडा से करें साफ, हट जाएंगे मेकअप के दाग

Beauty Blender
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

ब्यूटी ब्लेंडर में मेकअप और गंदगी जमने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसके जिद्दी दाग हटाने के लिए टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का मिश्रण लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें। इसके बाद बैक्टीरिया से बचाव के लिए इसे तौलिए से दबाकर हवादार जगह पर अच्छी तरह सुखाएं।

मेकअप करने के लिए सबसे जरुरी ब्यूटी ब्लेंडर माना जाता है। फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए यह काफी मददगार साबित होता है। ब्यूटी ब्लेंडर के बिना मेकअप अधूरा माना जाता है। दरअसल, फाउंडेशन, कंसीलर और ब्लश लगाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

अगर इसकी रेगुलर सफाई न करें, तो आपके स्किन के लिए ठीक नहीं। इसके लगातार इस्तेमाल करने से इसमें मेकअप की परत, धूल और ऑयल जमा हो जाता है। कई बार इसको सामान्य साबुन से धोने से भी दाग आसानी से नहीं निकलते हैं।

ऐसे में आप टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का तरीका जरुर ट्राई करें। आइए आपको बताते हैं गंदे से गंदे ब्यूटी ब्लेंडर साफ करने का 1 मिनट वाला तरीका।

ब्यूटी ब्लेंडर कैसे साफ करें

ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करने के लिए आपको सबसे पहले सामान्य पानी में इसको अच्छे से भिगो लें। फिर इस स्पंज के अंदर जमा मेकअप हल्का हो जाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि, इसको जोर से न दबाएं, ऐसा करने से स्पंज का आकार खराब हो जाएगा।

इसके बाद गुनगुने पानी के स्थान पर सामान्य या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना सबसे बढ़िया होता है। यदि ब्यूटी ब्लेंडर से मेकअप के दाग या धब्बे नहीं जा रहे हैं, तो आप इस तरीके को जरुर ट्राई करें।

ब्यूटी ब्लेंडर से मेकअप के दाग हटाने के लिए अपनाएं टूथपेस्ट वाला तरीका

सोशल मीडिया पर ब्यूटी ब्लेंडर साफ करने के लिए टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा मिलाकर इस्तेमाल करने का बेहतरीन तरीका बताया है-

- इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच टूथपेस्ट लें।

- फिर आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें।

- अब इन दोनों चीजों को कटोरी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

- गंदे ब्यूटी ब्लेंडर को हल्के गुनगुने पानी में 30-40 सेकेंड के लिए डुबोएं।

- इसके बाद बाहर निकालकर पानी को निचोड़ दें।

 - अब हल्के हाथों से 1-2 मिनट के लिए रगड़े, इसके आसानी से दाग निकल जाएंगे।

- फिर बाद में साफ पानी से ब्यूटी ब्लेंडर को अच्छे से धो लें।

ब्यूटी ब्लेंडर को सुखाने का सही तरीका

सफाई अच्छे से करने के बाद आप ब्यूटी ब्लेंडर को तौलिए के बीच में रख लें, फिर हल्के हाथों से दबाएं, जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाए। इसके बाद इसे साफ और हवादार पर पूरी तरह सूखने दें। गीले स्पंज को तुरंत बंद डिब्बे या मेकअप पाउच में बिल्कुल न रखें। वरना नमी रहने से इसमें बैक्टीरिया व फंगस पनपने का खतरा अधिक हो जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़