इस मौसम में आपको कौन सा रंग पहनना चाहिए, यहां जानिए

colors wear summer
सिमरन सिंह । Jul 25 2021 10:42AM

सिर्फ कपड़ों की क्वालिटी का ही नहीं बल्कि सही रंग के चयन से खुद को गर्मी से बचाया जा सकता है। इस मौसम में अगर आप आसमानी रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपको इससे ठंडक महसूस होती है। ये रंग हल्का होने के कारण किसी के आंखों में चुभता भी नहीं है।

हर मौसम अपनी खासियत और इस दौरान पहने जाने वाले कपड़ों के लिए जाना जाता है। जहां सर्दियों में लोग स्वेटर पहना करते हैं वहीं, गर्मियों में कॉटन या हल्के कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं। हालांकि, इस दौरान रंगों का कैसे चयन किया जाए ये ज्यादातर लोगों की समस्या हो जाती है। अगर बात की जाए गर्मी के मौसम की तो इस दौरान चिलचिलाती धूप और तापमान दोनों का कहर होता है। ऐसे में खुद को गर्मी से बचाने के लिए न केवल कपड़ों की क्वालिटी का ध्यान रखते हैं बल्कि कौन से रंग के कपड़े पहनें इसका भी खास ध्यान रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि गर्मी के मौसम में किस रंग के कपड़े पहनना सही है...

इसे भी पढ़ें: मानसून के मौसम में खुद को स्टाइल करने के लिए इन टिप्स का लें सहारा

आसमानी रंग रहेगा बेहतरीन

सिर्फ कपड़ों की क्वालिटी का ही नहीं बल्कि सही रंग के चयन से खुद को गर्मी से बचाया जा सकता है। इस मौसम में अगर आप आसमानी रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपको इससे ठंडक महसूस होती है। ये रंग हल्का होने के कारण किसी के आंखों में चुभता भी नहीं है। ये रंग लड़का-लड़की दोनों पर काफी अच्छा लगता है।  

हल्का पीला रंग

गर्मियों में हल्के पीले रंग के कपड़े पहने से ठंडक का एहसास होता है। इसमें आप फूलों का प्रींट या प्लेन डिजाइन भी पहन सकते हैं। लड़कियां इस रंग की साड़ी, गाउन, टॉप या अन्य ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगती हैं। लड़के भी इस रंग की टी-शर्ट या शर्ट पहनते हैं तो बहुत अच्छे लगते हैं। हल्का पीला रंग किसी की भी आंखों में नहीं चुभता है। बल्कि इससे सामने वाले की आंखों को भी ठंडक पहुंचती है।

सफेद रंग

गर्मियों में ज्यादातर लोगों का पसंदीदा रंग सफेद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये रंग काफी आरामदायक होता है। ये किसी भी रंग के साथ अच्छा लगता है। लड़का-लड़की दोनों पर ये रंग काफी अच्छा लगता है। इससे आपको ठंडक भी मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: एथलीजर वियर में खुद को इस तरह करें स्टाइल, लगेंगे सबसे कूल

गुलाबी रंग 

जब गुलाबी रंग की बात आती है तो ये ज्यादातर लड़कियों की पहली पसंद मानी जाती है। इसमें उनका निखार काफी अच्छा भी आता है। हालांकि, लड़के भी अगर इस रंग के कपड़े पहने तो उन पर भी ये काफी अच्छा लगेगा। सर्दी हो या गर्मी ये रंग हर तरह के मौसम में जचता है। इससे भी ठंडक मिलती है। 

इन रंगों को पहनने से बचें

गर्मियों में हल्के रंग के कपड़े पहनना ही सही रहता है। इससे आपको ठंडक महसूस हो सकती है। वहीं, अगर आप गहरे रंग जैसे महरून, काला, नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन जैसे रंग पहनेंगे तो आपको गर्मी के मौसम में तकलीफ हो सकती है। इस तरह के रंग पहनने से गर्मी ज्यादा महसूस होती है।

ऐसे कपड़ों को पहनने से बचें

रंगों के साथ कपड़ा किस तरह का होना चाहिए ये भी ध्यान देना जरूरी है। ज्यादातर लोगों को कॉटन और वूलन क्लॉथ के अलावा किसी अन्य कपड़े की पहचान नहीं होती है। ऐसे में वो गर्मियों में गलत तरह के कपड़े पहन लेते हैं जिससे उन्हें बाद में परेशानी होती है। अगर आप इन्हीं में से एक हैं तो ध्यान रखें कि नायलॉन, साटन, कॉलेस्टर मिक्स, सिन्थेटिक और वेलवेट कपड़े पहनने से बचे। इस तरह के कपड़ों से गर्मियों में इन्फेक्शन हो सकता है, साथ ही आपको ज्यादा गर्मी लग सकती है। इसलिए गर्मियों में प्योर कॉटन के कपड़े ही पहनें।

- सिमरन सिंह

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़