कॉलेज-ऑफिस जाने के लिए करना है सिंपल आई मेकअप? ये टिप्स आएंगी काम

simple eye makeup
unsplash

ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि आई मेकअप करने के लिए बहुत समय और मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है। हालाँकि, ऐसा नहीं है। आप सिर्फ आई लाइनर और काजल से भी अपना आई मेकअप कर सकती हैं। अगर आपको लगता है कि आई मेकअप सिर्फ खास मौकों पर ही किया जा सकता है तो ऐसा नहीं है।

हर लड़की चाहती है कि वह खूबसूरत दिखे। कोई शादी-पार्टी का मौका हो तो लड़कियां अपनी सुंदरता को और निखारने के लिए मेकअप करती हैं। लेकिन मेकअप करने के बाद भी चेहरे की रौनक आंखों से ही बढ़ती है। मेकअप करते समय आई मेकअप किए बिना मेकअप अधूरा लगता है। ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि आई मेकअप करने के लिए बहुत समय और मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है। हालाँकि, ऐसा नहीं है। आप सिर्फ आई लाइनर और काजल से भी अपना आई मेकअप कर सकती हैं। अगर आपको लगता है कि आई मेकअप सिर्फ खास मौकों पर ही किया जा सकता है तो ऐसा नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको रोजमर्रा के कैजुअल लुक के लिए आई मेकअप करने का तरीका बताने जा रहे हैं -

इसे भी पढ़ें: त्वचा की हर समस्या का समाधान रखता है शहद, जानिए इसके फायदे

आई प्राइमर से करें शुरुआत

सिंपल आई मेकअप की शुरुआत सबसे पहले आंखों पर आई प्राइमर लगाकर करें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा और मेकअप करने के लिए एक अच्छा बेस मिलेगा। इसके लिए थोड़ा सा प्राइमर लगाएं और इसे सूखने दें। इसके बाद आईशैडो बेड या फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।

आई शैडो अप्लाई करें

सिंपल आई मेकअप करने के लिए ऐसे शेड्स का चुनाव करें जिन्हें आप कैजुअल लुक के लिए कैरी कर सकती हैं। इसके लिए एक लाइट टोन का चुनाव करें। इसके बाद कंपैक्ट पाउडर लगाएं और आई शैडो अप्लाई करें। आप चाहे तो 23 शेड्स को ब्लेंड करके भी लगा सकती हैं।

आई लाइनर लगाएं

अपर आईलैश का मेकअप करने के बाद निचली लैश लाइन पर ब्रश की मदद से मिड तो शेड लगाएं। इसके बाद आंखों पर आई लाइनर लगाएं। अब आई पेंसिल इस्तेमाल करने के बाद उसे ईयर बड दे स्मज करें। आप चाहें तो काजल भी लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें दही से बने ये 3 फेस पैक

पलकों को कर्ल करें

पलकों को आईलैश कर्लर की मदद से कर्ल करें। इससे आपकी आईलेशेज बड़ी और उभरी हुई दिखेंगी। आप चाहें तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकती हैं।

मस्कारा लगाएं 

पूरा आई मेकअप करने के बाद अंत में मस्कारा लगा सकती हैं। इससे आपकी आंखें उभरी हुई और बड़े दिखाई देंगी। मस्कारा लगाने के लिए मस्कारा ब्रश से ऊपरी आई लैश पर मस्कारा लगाएं। इसके बाद नीचे आई लैश पर भी मस्कारा लगाएं। अगर आपके मस्कारा ब्रश पर ज्यादा मस्कारा आ जाए तो इसे मस्कारा बॉटल के ऊपरी भाग पर निकाल दें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़