Beauty Tips: आपका Eye Makeup बन सकता है इंफेक्शन का कारण, डॉक्टर ने दी ये चेतावनी

Eye Makeup
Creative Common License

गर्मियों में मौसम में पसीना, तेज धूप, धूल और उमस का असर सिर्फ स्किन पर ही नहीं होता है। बल्कि इसका आपकी आंखों पर भी असर होता है। जो महिलाओं रोजाना आई मेकअप करती हैं, उनमें आई इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।

गर्मियों में मौसम में पसीना, तेज धूप, धूल और उमस का असर सिर्फ स्किन पर ही नहीं होता है। बल्कि इसका आपकी आंखों पर भी असर होता है। जो महिलाओं रोजाना आई मेकअप जैसे मस्कारा, काजल, आईलाइनर और आईशैडो लगाती हैं, तो उनकी आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल, गर्मियों में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। जिससे आई मेकअप प्रोडक्ट्स इंफेक्शन फैलने का जरिए बन सकता है। खासतौर पर जब इनको लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए या फिर सही तरह से स्टोर न किया जाए।

आई मेकअप से इंफेक्शन

बता दें कि गर्मी और नमी वाले मौसम में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ता है। जब महिलाएं बार-बार आईलाइनर, मस्कारा या काजल लगाती हैं, तो उनके ब्रश और एप्लिकेटर पर बैक्टीरिया और गंदगी जमा होने लगता है। लेकिन अगर आप समय रहते इनको साफ नहीं करते हैं, तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं कई महिलाएं एक्सपायरी वाला मेकअप भी इस्तेमाल करते हैं या फिर परिवार या दोस्तों के साथ शेयर करती हैं तो आंखों में बैक्टीरिया इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Beauty इंडस्ट्री में Skincare Minimalism की लहर, Leafoberryy लाया 2 स्टेप वाला आसान रूटीन

आई इंफेक्शन होने के लक्षण

लगातार पानी आना

पीला या सफेद डिस्चार्ज

खुजली और जलन

आंखों में लालपन

पलकों में सूजन

आंखों में दर्द

आंख भारी लगना

धुंधला दिखाई देना

बचाव के तरीके

कई महिलाएं कॉन्टैक्स लेंस पहनती हैं, ऐसे में उन महिलाओं को मेकअप करते समय खास सावधानी रखनी चाहिए।

आंखों पर मेकअप करने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें।

कॉस्मेटिक्स को साफ और ठंडे जगह पर रखना चाहिए।

कभी भी एक्सपायरी डेट वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

आई मेकअप किसी दूसरे व्यक्ति का शेयर न करें।

लिक्विड आईलाइनर और मस्कारा लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

रोजाना रात में सोने से पहले आंखों के मेकअप को पूरी तरह से साफ कर लेना चाहिए।

आंखों में लालिमा या जलन हो तो फौरन मेकअप करना बंद कर दें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़