मीका सिंह की 'दुल्हनिया' Akanksha Puri की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल, मोनोकनी में कहर बरपाती नजर आई अभिनेत्री

Akanksha Puri
Instagram
एकता । Aug 15 2022 3:11PM

इंटरनेट पर धमाल मचा रही आकांक्षा पुरी की इन तस्वीरों को उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीरों में अभिनेत्री ब्लैक कलर की नेट वाली मोनोकनी बिकिनी पहनकर पूल के अंदर बड़े ही सेक्सी पोज देती नजर आ हैं। बिकिनी में आकांक्षा काफी हॉट लग रही हैं।

टेलीविजन अभिनेत्री आकांक्षा पुरी शो 'मीका दी वोटी' का खिताब जीतकर रातोंरात मशहूर हो गई थीं। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह की हमसफ़र बनने के बाद अभिनेत्री अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आ जाती हैं। इस समय भी आकांक्षा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने रविवार को अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह ग्लैमरस और सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। आकांक्षा की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: शख्स के ब्लैकमेल करने से लेकर मुंबई पुलिस के नो एक्शन तक, Urfi Javed के लेटेस्ट पोस्ट से इंटरनेट पर मची सनसनी

इंटरनेट पर धमाल मचा रही आकांक्षा पुरी की इन तस्वीरों को उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इनके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब सूरज ढल जाता है... मैं चमक उठती हूँ"। तस्वीरों में अभिनेत्री ब्लैक कलर की नेट वाली मोनोकनी बिकिनी पहनकर पूल के अंदर बड़े ही सेक्सी पोज देती नजर आ हैं। बिकिनी में आकांक्षा काफी हॉट लग रही हैं और उनकी कातिलाना अदाएं लोगों पर कहर बरपाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर को भी उनका ग्लैमरस और सिजलिंग अवतार काफी पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: वीकेंड पर Avneet Kaur के Pool Day ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी, देखें वायरल वीडियो

अभिनेत्री की तस्वीरों पर लोग दिल खोल कर प्यार लुटा रहे हैं और इन्हे धड़ल्ले से शेयर करने में भी लगे हुए हैं। सिर्फ सोशल मीडिया यूजर ही नहीं बल्कि आकांक्षा के सेलेब्रिटी फ्रेंड्स भी उनकी दिलकश अदाओं पर फ़िदा हो गए हैं और उनकी तारीफ में जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "एटम बम"। एक अन्य ने कमेंट किया, "सेक्सी"।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़