लता मंगेशकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने कहा, सदियों की सबसे बेहतरीन आवाज खामोश हो गई

Amitabh Bachchan

मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आवाज को सदी की सबसे बेहतरीन आवाज करार दिया। मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

मुंबई। मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आवाज को सदी की सबसे बेहतरीन आवाज करार दिया। मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते रविवार सुबह करीब 8 बजकर 12 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। बच्चन (79) ने मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लॉग लिखा। उन्होंने लिखा, वह हमें छोड़कर चली गईं...सदियों की सबसे बेहतरीन आवाज खामोश हो गई... उनकी आवाज अब स्वर्ग में गूंजती रहेगी।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं। मंगेशकर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें बीमारी के मामूली लक्षण थे। उन्हें आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम उनका इलाज कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: पीईएसबी नहीं ढूंढ पाया उपयुक्त उम्मीदवार, अब समिति करेगी ओएनजीसी के मुखिया का तलाश

भारतीय सिनेमा के सबसे महानतम पार्श्व गायकों में शुमार मंगेशकर ने 1942 मेंअपना करियर शुरू किया था और सात दशकों से अधिक समय तक हिंदी, मराठी, तमिल, कन्नड़ और बंगाली समेत 36 भारतीय भाषाओं में लगभग 25,000 गीत गाए। सात दशक के करियर में उन्हें कई फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और कई बार भारतीय फिल्म पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें 2001 में भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़