Amrita Khanvilkar Birthday: एक्ट्रेस Amrita Khanvilkar ने Marathi Cinema से Bollywood तक बनाई पहचान

Amrita Khanvilkar Birthday
Instagram

अभिनेत्री अमृता खानविलकर 23 नवंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से पहचान बनाई और राजी तथा फूंक जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने साल 2015 में अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा से शादी की थी।

आज यानी की 23 नवंबर को फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे पर छाने वाली एक्ट्रेस अमृता खानविलकर अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने मराठी फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री अमृता खानविलकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 23 नवंबर 1984 को अमृता खानविलकर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम अजीत खानविलकर और मां का नाम गौरी खानविलकर है। वह एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने पुणे के कर्नाटका हाईस्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज मुबई से कॉमर्स और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया।

फिल्मी करियर

साल 2004 में अमृता खानविलकर ने इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में वह फर्स्ट रनरअप रही थीं। अमृता खानविलकर ने मराठी फिल्म 'मुम्बई सालसा' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वह 'गोलमाल', 'फूंक', 'कांट्रैक्ट', 'शला', 'रंगून' और 'राजी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'टाइम बॉम्ब 9/11', 'झलक दिखला जा 8' और 'नच बलिए 7' जैसे कई बेहतरीन शोज में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्मों और टीवी शो के अलावा अभिनेत्री वेब सीरीज में भी नजर आई हैं।

पर्सनल लाइफ

अभिनेत्री अमृता खानविलकर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड 24 जनवरी 2015 में अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा संग शादी रचाई थी। वहीं अगस्त 2026 में दोनों के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा था। लेकिन अभिनेत्री ने इन खबरों पर नाराजगी जताई थी और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़