Tamil Nadu के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, PM Narendra Modi ने जताया दुख

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में रविवार शाम एक कार के पेड़ से टकराने से आठ लोगों की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे पर प्रधानमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए राहत राशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो जाने पर शोक जताया तथा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम को एक कार के पेड़ से टकरा जाने पर उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक दुर्घटना में कई लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ’’ उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से, प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे।
अन्य न्यूज़













