Ajay Devgn की Drishyam 3 अब OTT पर, इस तारीख को Netflix पर होगी रिलीज

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम 3 अब 27 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर 594.89 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म में सैम मर्डर केस की दोबारा जांच दिखाई गई है। फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत, तबु और श्रिया सरन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पिछले महीने 2 अक्टूबर को अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 594.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। थिएट्रिकल रन पूरा करने के कुछ हफ्तों के बाद फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कब और कहां रिलीज होगी 'दृश्यम 3'?
'दृश्यम 3' ओटीटी रिलीज
यदि आपने इस मूवी को अभी तक नहीं देखा, तो अब आप इसे OTT पर देख सकते हैं। बहुत जल्द 'दृश्यम 3' 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी में सैम के मर्डर केस को फिर से खोला जाता है और इस बार अजय देवगन को टक्कर देने आए हैं जयदीप अहलावत। एक बार फिर से अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में नजर आएंगे। यह अपनी बेटी के एक अपराध में फंस जाते हैं और फिर परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। इस कहानी में दिखाया जाता है कि कैसे वे पुलिस की जांच से एक कदम आगे रहने की कोशिश करते हैं। चाहे हालात कैसे भी हों वे जुर्म कबूल नहीं करते हैं और अपने परिवार को सेफ रखने की कोशिश करते हैं।
फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नजर आए
आपको बताते चलें कि, इस फ्रैंचाइजी के कई जाने-माने चेहरे भी इस फिल्म दिखाई देंगे, जैसे कि तबु, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव हैं। वहीं, जयदीप अहलावत फिल्म में राजवीर सिंह तोमर के किरदार में नजर आएंगे, जो कि क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी हैं और इस मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि प्रकाश राज एक वकील की भूमिका निभा सकते हैं।
असल में यह हिंदी फ्रैंचाइजी मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइजी का रीमेक है। सबसे पहली हिंदी फिल्म 'दृश्यम' 2015 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन दिवंगत निशिकांत कामत ने किया था। दूसरी फिल्म 'दृश्यम 2', 2022 में आई, जिसमें अक्षय खन्ना भी मुख्य किरदार में थे। लेकिन फ्रेचाइजी की तीसरी फिल्म की कहानी मोहनलाल की दृश्यम 3 सबसे अलग है।
अन्य न्यूज़













