सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े वो फर्जी दावे, जिसे सोशल मीडिया पर लोग मान रहे हैं सच

FF
रेनू तिवारी । Jun 22 2020 3:05PM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का असली कारण मुंबई पुलिस तलाश कर रही हैं। सुशांत की मौत की पड़ताल पुलिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग कर रहे हैं जो लगतार फेक खबरे फैला रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत ने कथित तौर पर 14 जून 2020 को अपने बांद्रा वाले घर पर आत्महत्या कर ली। सुशांत ने आत्महत्या की है या उनका मर्डर हुआ है,  इस तरह की बहुत सी बाते सामने आ रही हैं, जिसमें क्या सच है क्या झूठ यह किसी को नहीं पता। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की पड़ताल कर रही पुलिस की शुरुआत जांच में निकल कर आया है कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। डिप्रेशन की वहज भी पुलिस तलाश रही हैं। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि बॉलीवुड में कुछ लोगों ने अपना कब्जा कर रखा हैं। वो लोग बाहरी लोगों के साथ ठीक व्यवहार नहीं करते वह लोग केवल नेपोटिज्म को ही बढ़ावा देते हैं। सुशांंत के साथ भी इंडस्ट्री ने ऐसा ही किया। दमदार एक्टर होने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत की कुछ फिल्मों को बनने नहीं दिया। बड़ी फिल्मों को छीना जाने लगा और कुछ फिल्मों को हॉल पर रिलीज नहीं होने दिया गया। कहा जा रहा है इंडस्ट्री के इस रवैये से वह काफी परेशान थे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का असली कारण मुंबई पुलिस तलाश कर रही हैं। सुशांत की मौत की पड़ताल पुलिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग कर रहे हैं जो लगतार फेक खबरे फैला रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की वो वीडियो, जिसे देखकर आप कहेंगे बंदा बड़ो की इज्जत तो बहुत करता था... 

सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी ट्वीट 

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की प्रोफाइल से किया गया 4 ट्वीट को काफी वायरल किया जा रहा हैं। इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को ये कह कर वायरल किया जा रहा है कि ये सुशांत का आखिरी ट्वीट था जिसे उन्होंने आत्महत्या करने से पहले किया था लेकिन ट्वीट करने के तुरंत बाद इस ट्वीट को सुशांत ने डीलिट कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत का ये आखिरी ट्वीट नहीं बल्कि ये फर्जी ट्वीट हैं जिसे किसी ने अपने पेज के लाइक बढ़वाने के लिए एडिट करके बनाया है। ट्वीट में जिस फॉन्ट का प्रयोग किया हैं वह ट्वीटर का नहीं हैं। साथ ही टाइम 5:43  हैं। चारो ट्वीट का सेम टाइम है एक सेकेंड का भी फर्क नहीं है। आखिर कोई एक ही समय में चार ट्वीट कैसे कर सकता हैं। इसके अवाला प्रभासाक्षी की टीम ने सुशांत के सोशल मीडिया टीम से बात की जिन्होंने इस ट्वीट को पूरी तरह से फर्जी कह दिया।

राहुत गांधी ने सुशांत सिंह राजपूत को ट्वीटर पर कहा क्रिकेटर

सोशल मीडिया पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुत गांधी का ट्वीट काफी वायरल हो रहा हैं। राहुल गांधी के इस ट्वीट में सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सुशांत को टैलेंटिड एक्टर नहीं बल्कि टैलेंटिड क्रिकेटर कहा गया। आपको बता दें कि ये ट्वीट बिलकुल फेक हैं। राहुल गांधी हेटर्स ने राहुल के ऑरिजनल ट्वीट को एडिट करके एक्टर की जगह क्रिकेटर लिख दिया गया। इस बाज की जानकारी राहुत के ऑरिजनल ट्वीट से मिलती हैं। ट्वीटर पर कुछ भी एडिट नहीं किया जा सकता है। हमने राहुत गांधी की प्रोफाइल देखा तो सेम टाइम में राहुत गांधी ने एक्टर लिखकर ही ट्वीट किया था।

 सुशांत सिंह राजपूत की डिप्रेशन वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे ऐसा सुशांत के केस की शुरूआती जांच में पता चला हैं।  सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा हैं जिसमें सुशांत अपने कमने में बेड पर लेटे हुए चीख और चिल्ला रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के होने का दावा किया जा रहा हैं वीडियो में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा और कहा जा रहा हैं कि बेड पर लेटा शख्स सुशांत हैं। ये वीडियो बिल्कुल फेक हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़