Ekta Kapoor के सुपरनेचुरल शो Naagin 8 में नजर नहीं आएंगी यह एक्ट्रेस! मेकर्स ढूंढ रहें 'नागिन'

ekta kapoor
Instagram

एकता कपूर के शो नागिन 8 में बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट के मुख्य भूमिका निभाने की चर्चा थी। फरहाना ने स्पष्ट किया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी और ये खबरें निराधार हैं। इसके साथ ही उन्होंने शो की टीम को शुभकामनाएं दीं और बताया कि वह जल्द अपने नए प्रोजेक्ट का खुलासा करेंगी।

फिल्म निर्माता एकता कपूर का पॉपुलर टीवी शो नागिन अपने नए सीजन को लेकर इस समय में चर्चा में बना हुआ है। असल में मेकर्स की तरफ से ये पुष्टि की गई थी कि जल्द ही नागिन 8 टीवी बार वापसी करने जा रहा है। हालांकि शो की लीड एक्ट्रेस को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।

इस बीच, बिग बॉस 19 की फेम फरहाना भट्ट का नाम नागिन 8 को लेकर सुर्खियां बटोर रहा था, जिसे अब फरहाना की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आ गया है।

फरहाना नहीं होंगी नागिन 8 का हिस्सा

टीवी का सबसे लोकप्रिय सुपरनेचुरल शो नागिन 8 को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनर-अप और खतरों के खिलाड़ी 15 की प्रतियोगी फरहाना भट्ट का नाम भी शो की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर सुर्खियों में है। लेकिन फरहाना ने साफ कर दिया है कि वह एकता कपूर के नागिन सीजन 8 का हिस्सा नहीं बनेंगी। इसके अलावा, उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर भी कुछ दिलचस्प संकेत दिए हैं।

फरहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मेरे नागिन का हिस्सा होने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ कर देना चाहती हूं कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और मेरा इस प्रोजेक्ट से कोई संबंध नहीं है। लेकिन नागिन की पूरी टीम को ढेर सारा प्यार और इस नए सफर के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं बहुत जल्द आप सभी के साथ अपने आने वाले काम के बारे में कुछ मजेदार अपडेट शेयर करने का भी इंतजार कर रही हूं। आप सभी के प्यार और जिज्ञासा के लिए धन्यवाद।

लेकिन फरहाना ने शो की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही फरहाना अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पास एक दिलचस्प प्रोजेक्ट है और वह जल्द ही इसके बारें जानकारी शेयर करेंगी। लेकिन उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर जानकारी नहीं दी है।

इन रियलिटी शो में नजर आई हैं फरहाना

बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट ने अपनी नई पहचान बनाई। फिर इस शो में वह पहली रनर-अप रही थीं। फिर उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लिया, जिसमें वह चौथे स्थान पर नजर आई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़