आ रही है ‘Hera Pheri 3’, सुनील शेट्टी ने फिल्म को लेकर कही बड़ी बात
इसके बाद तीनों एकबार फिर 2006 में आई ‘फिर हेरा फेरी’ में नजर आए, जिसका निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। शेट्टी आखिरी बार 2017 में आई फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में नजर आए थे।
मुम्बई। अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि वह फिल्म ‘हेरा फेरी3’ को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिस पर साल के अंत में काम शुरू किया जाएगा। शेट्टी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ प्रियदर्शन से तीसरे पार्ट को लेकर बातचीत जारी है। इस पर साल के अंत में काम शुरू किया जा सकता है। इस पर काफी विचार-विमर्श किया जा रहा है। मैं काफी उत्साहित हूं।’’ अभिनेता ने कहा कि उन्हें पहले वाली ‘हेरा फेरी’ पसंद आई थी लेकिन दूसरी में उन्हें कुछ खास मजा नहीं आया था।
इसे भी पढ़ें: एग्जिट पोल के बहाने से विवेक ओबेरॉय ने क्यों उड़ाया ऐश्वर्या राय का मजाक, जानें वजह
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित पहली ‘हेरा फेरी’ 2000 में रिलीज हुई थी, जिसमें शेट्टी के साथ परेश रावल और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद तीनों एकबार फिर 2006 में आई ‘फिर हेरा फेरी’ में नजर आए, जिसका निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। शेट्टी आखिरी बार 2017 में आई फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में नजर आए थे।