साल 2022 में दर्शकों के एंटरटेनमेंट का है पूरा इंतजाम, रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

upcoming movies to be released in 2022

साल 2022 में दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी तैयारी है। साल 2022 में बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। सबसे खास बात यह है कि अगले साल तीनों खान की फ़िल्में रिलीज होंगी।

पिछले दो साल भले ही बॉलीवुड इंस्डस्ट्री के लिए अच्छा न रहे हों लेकिन साल 2022 में दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी तैयारी है। साल 2022 में बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। सबसे खास बात यह है कि अगले साल तीनों खान की फ़िल्में रिलीज होंगी। आज के इस लेख में हम आपको 2022 में रिलीज होने जा रही अपकमिंग मूवीज़ की लिस्ट देने जा रहे हैं -

इसे भी पढ़ें: प्रवासियों के लिए फरिश्ता बनें सोनू सूद को ऑफर हुई बड़ी फिल्म, ‘फतेह’ में आएंगे नजर

आरआरआर

‘बाहुबली’ फेम निर्देशक एसएस राजामौली फिल्म ‘आरआरआर’ बना रहे हैं। यह फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, एनटी रामा राव जूनियर और राम चरण अहम भूमिका में हैं।

राधे श्याम

नए साल की शुरुआत में ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘राधे श्याम’ रिलीज होगी। यह फिल्म 14 जनवरी को रिलीज होगी। 1970 की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े लीडिंग रोल में हैं। यह फिल्म हिंदी और तमिल के अलावा अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी।

पृथ्वीराज

अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘पृथ्वीराज’ अगले साल 21 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म से पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।

गंगूबाई काठियावाड़ी

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अगले साल 18 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इसके अलावा अजय देवगन, इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे।

इसे भी पढ़ें: अनिल कपूर इस अदाकारा पर थे फिदा, प्यार के लिए पत्नी को छोड़ने के लिए थे तैयार!

शमशेरा

यशराज प्रोडक्शन के बैनर की एक और फिल्म  'शमशेरा' अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं और करण मल्होत्रा ने इसका  निर्देशन किया है। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी नज़र आएँगे। यह फिल्म 18 मार्च 2022 को रिलीज होगी।

अनेक

आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा एक बार फिर फिल्म ‘अनेक’ में एक साथ आए हैं। यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी। इससे पहले दोनों ने 'आर्टिकल 15' में साथ काम किया है।

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान और करीना कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अगले सल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

ब्रह्मास्त्र

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।

इसे भी पढ़ें: सनी देओल और अमीषा पटेल के प्यार पर लगा ग्रहण! गदर 2 की लोकेशन को लेकर हुआ '56 लाख' का विवाद 

टाइगर 3

सलमान खान और कटरीना कैफ की मशहूर एक्शन थिलर फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर ज़िंदा है' के बाद अब ‘टाइगर 3’ भी अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी नेगेटिव नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा हैं।


पठान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान जल्द ही बड़े पर्दे पर नज़र आएँगे। शाहरुख आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में नज़र आए थे। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नज़र आएँगे।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़