32 साल के जाने-माने मराठी एक्टर आशुतोष भाकरे ने ली अपनी जान, घर में फांसी लगाई

gg
रेनू तिवारी । Jul 30 2020 10:34AM

मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोपहर जब भाकरे (32) के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका पाया।

मुंबई। मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोपहर जब भाकरे (32) के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका पाया। भाकरे मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति हैं। भाकरे ने भाकर और इचार ठरला पक्का जैसी फिल्मों में काम किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से अवसाद में थे। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: अमित साध ने किया खुलासा, कहा- 'सोनू भाई की देन है मेरा फिल्म करियर'

अवसाद में किस कारण थे उसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। आशुतोष भाकरे ने 2016 नें अभिनेत्री मयूरी देशमुख के साथ शादी की थी। दोनों की बॉडिंग शानदार थी। मराठी सिनेमा में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। मराठी सिनेमा को आशुतोष भाकरे एक जाना-माना नाम थे। उनके अचानक चले जाने से फैंस सदमे में हैं। फैंल सोशल मीडिया अपने अपने पसंदीदा स्टार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़, एक्टर के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

आपको बता दे  कि अभी देशभर में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लोगों में काफी अक्रोश हैं। लगातार सिनेमा जगत से आ रही बुरी खबरों से फैंस भी सहमम गये है। आखिर बॉलीवुड को किस की नजर लग गयी हैं। इस साल बॉलीवुड में अपने कई दिग्गज सितारों के खोया हैं। पहले इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, जगदीप, कुमकुम जैसे सितारों को खो दिया हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़