संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के रिश्ते में क्यों आ गई थी दरार? जानें पूरी दास्तां

sanjay-dutt-and-madhuri-dixit-love-story
रेनू तिवारी । Mar 12 2019 1:29PM

कहते हैं, हर किसी को नहीं मिलता यहाँ प्यार ज़िन्दगी में... खुशनसीब है वो जिनको है मिली, ये बहार ज़िन्दगी में... ये सच्चई है, प्यार को रब मानने वाले ही इस सच से बखूबी वाकिफ़ हैं... क्योंकि वो अधूरे है.. बॉलीवुड की दुनिया में भी प्यार की कमी हैं बहुत से दिल ऐसे है जो टूटे हुए हैं.

 वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'कंलक' का जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अभिषेक वर्मन के डायरेक्शन में बनी 'कलंक' कई मायनों में खास है और सबसे जरूरी बात ये कि इसमें हमें कई सितारे देखने को मिलने वाले हैं। आलिया, वरुण के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगे। लेकिन दर्शकों को माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को साथ देखने का इंतजार है। क्योंकि ये जोड़ी 21 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। 21 साल तक ये जोड़ी क्यों दूर रही, क्या हैं इसके पीछे की कहानी आइये जानते है- 

कहते हैं, हर किसी को नहीं मिलता यहाँ प्यार ज़िन्दगी में... खुशनसीब है वो जिनको है मिली, ये बहार ज़िन्दगी में... ये सच्चई है, प्यार को रब मानने वाले ही इस सच से बखूबी वाकिफ़ हैं... क्योंकि वो अधूरे है.. बॉलीवुड की दुनिया में भी प्यार की कमी हैं बहुत से दिल ऐसे है जो टूटे हुए हैं... जिसकी प्रेम कहानियां शुरू तो हुई इश्क को इबादत मान कर,  लेकिन... अधूरी रह गई। इन्ही अधूरी प्रेम कहानियों में शूमार हैं संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी। एक समय था जब ये दोनों एक दूसरे पर जान देते थे लेकिन ऐसा क्या हुआ जो संजय दत्त और माधुरी दीक्षित हमेशा के लिए अलग हो गये?

माधुरी दीक्षित वो एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने दम पर ये मुकाम हासिल किया हैं। माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से की थी। माधुरी दीक्षित शुरुआती करियर में कई असफलताओं का मुंह देखना पड़ा। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचना मिली फिल्म तेजाब से। जिसके बाद माधुरी ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा आज माधुरी दीक्षित का हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान हैं। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं।

90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने कई फिल्मों में साथ काम किया। फिल्म साजन के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। रील लाइफ की केमिस्ट्री ने रीयल लाइफ में एंट्री कर ली थी.. इस जोड़ी पर जनता ने भी अपनी मुहर लगा दी थी क्योंकि उस साल फिल्म 'साजन' ब्लॉकबस्टर थी। इन दोनों की जोड़ी इतनी हिट थी कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को लगातर फिल्में ऑफर की जा रही थी। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का रिश्ता काफी मजबूत था। कहते हैं कि माधुरी दीक्षित संजय दत्त से बेहद प्यार करती थी। यहाँ तक कि संजय दत्त के प्यार के लिए वह अपने माता पिता से बहस तक कर बैठी थी।

केवल इतना ही नहीं इसके इलावा वह संजय दत्त से शादी भी करना चाहती थी। मगर अफ़सोस कि इन दोनों के बीच कुछ ऐसी गलतफहमियां हो गई, जिसके कारण इन दोनों का रिश्ता टूट गया। दरअसल जब माधुरी दीक्षित को यह बात पता चली कि संजय दत्त पहले से शादीशुदा है तब उन्हें काफी बड़ा धक्का लगा था। इसके इलावा संजय दत्त का नाम कई गैर क़ानूनी चीजों के साथ भी जुड़ चुका था। खबरे तो ये भी थी जब आर्म्स एक्ट के तहत संजय दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें 16 महीने की जेल हो गई। संजय दत्त के जेल जाने के बाद माधुरी उनसे कभी जेल में मिलने नहीं पहुंची। संजय को इस बात का काफी धक्का लगा था क्योंकि संजय माधुरी से बेहद प्यार करते थे। संजय दत्त ने इसी कारण जेल में आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। 

वहीं माधुरी का परिवार ये नहीं चाहता था की माधुरी की क्रिमिनल से शादी करें। जेल जाने के बाद संजय से मधुरी को अलग रखने के लिए माधुरी की बहन ने उन्हें अमेरिका भेजने का फैसला किया, ताकि वह संजय दत्त से दूर रह सके। बता दे कि अपने परिवार के लिए माधुरी ने न केवल संजय से किनारा कर लिया बल्कि उनके साथ फिर कभी कोई फिल्म भी नहीं की। वही दूसरी तरफ अमेरिका जाने के बाद उनकी मुलाकात डॉक्टर नेने से हुई। उन्होंने डॉक्टर नेने को पसंद कर लिया और फिर इन दोनों की शादी हो गई।

अब माधुरी दीक्षित और संजय दत्‍त दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में आगे बढ़ गये हैं। इस बार दोनों एक साथ फिल्म कलंकस में साथ नजर आएंगे।

यहां देखें फिल्म कलंक से माधुरी दीक्षित का लुक

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़