सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं शहनाज गिल और हिमांशी खुराना

ee
रेनू तिवारी । May 28 2020 1:54PM

सलमान खान से जुड़े एक खबरी ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की हैं कि सलमान खान अपनी फिल्म में शहनाज गिल और हिमांशी खुराना को लेने के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म में इन दोनों का क्या रोल होगा इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आयी हैं।

मुंबई। हाल ही में सलमान खान ने 2021 में आने वाली अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा अपने सोशल मीडिया से की थी। फरवरी 2020 में दिल्ली में हिन्दू-मुस्लिम दंगे हुए थे जिसके बाद देश में माहौल काफी खराब हो गया था। इसी बीच देश के तमाम लोगों की तरफ सलमान खान ने भी लोगों से शांंति की अपील की थी और साथ में भाई चारे से रहने के लिए कहा था। इसी दौरान उन्होंने एकता की मिलास के लिए अपनी नयी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की भी घोषणा की थी। फिल्म की घोषणा तो कर दी गयी थी लेकिन फिल्म में सलमान खान के अलावा और कुछ भी फायनल नहीं थी। ताजा जानकारी के मुताबिक खबरें है कि सलमान खान कि फिल्म में बिग बॉस 13 की कंटेंस्टेंट शहनाज गिल और हिमांशी खुराना की एंट्री होने वाली हैं। 

इसे भी पढ़ें: रश्मि देसाई की नथुनिया जान मारे ले! देखें भोजपुरी सिनेमा से टीवी की सुपरस्टार बनीं एक्ट्रेस का जादू

सलमान खान से जुड़े एक खबरी ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की हैं कि सलमान खान अपनी फिल्म में शहनाज गिल और हिमांशी खुराना को लेने के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म में इन दोनों का क्या रोल होगा इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आयी हैं। उम्मीद है बाकी की जानकारी भी जल्द सामने आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सैफ अली खान और करीना की तीनों बच्चों के साथ ये मुस्कुराती तस्वीर वायरल, आप भी देखें हैप्पी फेमिली

कहा जा रहा है कि शहनाज गिल से पहले फिल्म के लिए हिमांशी खुराना को कास्ट कर लिया गया था। फिल्म से जुड़ी एमबीडी पर जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार फिल्म में सलमान खान, आयुष शर्मा, लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, इसके अलावा हिमांशी खुराना और शहनाज कौर गिल का नाम लिखा हैं।

 

बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल की क्यूटनेस सलमान खान को काफी पसंद थी। फिल्म बाकी लोग शो में झगड़ा करते थे लेकिन शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत रही थी। सलमान खान को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा था। शहनाज गिल कई बार वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। अब खबरी की बात सच निकली तो शहनाज गिल के लिए यह काफी बड़ा मौका होगा अपने करियर को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए। पंजाब की इंडस्ट्री में हिमांशी खुराना एक जाना माना नाम हैं बॉलीवुड में उन्हें काफी लोग जानते हैं लेकिन शहनाज के लिए सलमान खान की फिल्म में काम करने का मौका उनकी पहचान बनाने के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़