44 की उम्र में शिल्पा शेट्टी बनीं मां, घर में आयी एक प्यारी सी नन्ही परी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी 44 साल में मां बनने की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। शिल्पा शेट्टी के घर एक एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। 44 साल में मां बनने की खबर से फैंस काफी हैरान है। फैंस हैरान अभी इस लिए है कि हाल ही में जब शिल्पा शेट्टी बिग बॉस के घर में आयी थी तो उन्हें देखकर कोई भी नहीं कह सकता था कि वह प्रेग्नेंट हैं। जब से उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है तब से फैंस बधाई के साथ-साथ ये सवाल भी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के किराएदार बने आयुष्मान खुराना, देखें तस्वीरे
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने सरोगेसी से एक बेटी को जन्म दिया है। सरोगेसी से जन्मी बेटी का नाम शिल्पा शेट्टी ने समीशा शेट्टी रखा है। अपनी बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी को जन्म जेस्टेशनल सरोगेसी की मदद से दिया है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘सारे जहां से अच्छा’ का काम रुका नहीं है: सिद्धार्थ रॉय कपूर
बाहरी दुनिया में सरोगेसी से जन्में बच्चे को किराए की कोख में जन्मा बच्चा माना जाता है। हम आपको बता दे कि सरोगेसी दो प्रकार की होती हैं ट्रेडिशनल और जेस्टेशनल। शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी को जन्म देने के लिए जेस्टेशनल का सहारा लिया है।
अन्य न्यूज़