Mithun Chakraborty Birthday: मुंबई की सड़कों पर भूखे सोए, पहली Film से ही जीता National Award

Mithun Chakraborty Birthday
Instagram

बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज यानी की 16 जून को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मी दुनिया में 50 साल पूरे कर चुके अभिनेता ने शुरूआती दौर में काफी स्ट्रगल किया।

बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज यानी की 16 जून को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मी दुनिया में 50 साल पूरे कर चुके अभिनेता ने शुरूआती दौर में काफी स्ट्रगल किया। हिंदी सिनेमा में खास और बड़ा मुकाम पाने से पहले मिथुन चक्रवर्ती को बद से बदतर हालात से गुजरना पड़ा था। मुंबई में उनको अपने पैर जमाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में 16 जून 1950 को मिथुन चक्रवर्ती का जन्म हुआ था। उनका असली नाम गौरांग चक्रवर्ती थी। वह कभी नक्सलवादी आंदोलन से जुड़े थे। लेकिन जब मिथुन के बड़े भाई की मौत हुई, तो वह सब कुछ छोड़कर अपने घर वापस आ गए। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्मी दुनिया में काम करने के लिए मुंबई का रुख किया।

मुंबई में फेस की मुश्किलें

मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और वह इससे उबरने के लिए हर रोज संघर्ष करते थे। उनके लिए मायानगरी भ्रमित करने वाला शहर था। कोई जान-पहचान न होने के कारण उनको यह नहीं पता था कि कहां जाना है और कैसे जाना है। शुरूआती दिनों में वह फर्श पर सोते और सड़कों पर खाना खाते थे।

बॉलीवुड डेब्यू

साल 1976 में मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म 'मृगया' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। पहली फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए उनको बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। जिसके बाद मिथुन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता ने अपने 5 दशक के करियर में 'वारदात', 'डिस्को डांसर', 'प्रेम प्रतिज्ञा', 'जल्लाद', 'गुंडा', 'द कश्मीर फाइल्स', 'गोलमाल 3', 'ओएमजी' और 'अग्निपथ' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़