सोनाक्षी सिंहा का फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से फर्स्ट लुक आउट, लोग ने कििया बायकॉट

cc
रेनू तिवारी । Jul 17 2020 4:17PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं। फिल्म से पहला पोस्टर आउट हुआ हैं जिसमें सोनाक्षी सिंहा के लुक को देखा जा सकता हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं। फिल्म से पहला पोस्टर आउट हुआ हैं जिसमें सोनाक्षी सिंहा के लुक को देखा जा सकता हैं। पोस्टर में सोनाक्षी सिंहा को गुजराती पोशाक में देखा जा सकता हैं। सोनाक्षी के चेहरे पर गंभीर भाव दखे जा सकते हैं। वह किसी जंग के मैदान से गुजर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: पार्टी में पहनने लायक नहीं है टोनी कक्कड़ का 'कुर्ता पजामा'! शहनाज गिल ने खो दिया अपना स्वैग

एक्ट्रेस  सोनाक्षी सिंहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म भुज का पोस्टर साझा किया और लिखा, “भारतीय सेना का समर्थन करने के लिए 299 महिलाओं को साथ ले जाने वाली बहादुर सामाजिक कार्यकर्ता, सुंदरबेन जेठा मधरप्यार की HEROIC भूमिका निभाने के लिए सम्मानित! मेहसूस कर रही हूं। #BhujThePrideOfIndia हिस्ट्री की एक महत्वपूर्ण घटना के साथ जल्द ही अनावरण होगा #DisneyPlusHotstarMultiplex @DisneyPlusHotstarVIP पर। पोस्टर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग हो रही हैं क्योंकि इसमें सोनाक्षी सिंहा है जोकि स्टार किड्स में से एक हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही नेपोटिज्म का विरोध हो रहा हैं 

फिल्म भुज में सोनाक्षी सिंहा गुजराती सामाजिक कार्यकर्ता सुंदरबेन जेठा मदारपारी की भूमिका में  नजर आएंगी, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना के समर्थन में 299 महिलाओं का नेतृत्व किया था। एक सच्ची कहानी पर आधारित, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया एक युद्ध फिल्म है और इसमें अजय देवगन, संजय दत्त, एमी विर्क और शरद केलकर भी हैं। अभिषेक दुधैया द्वारा लिखित और निर्देशित, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़