Koffee With Karan 7 पर Sonam Kapoor ने Ranbir का उड़ाया मजाक, अब इंटरनेट पर हो रहीं ट्रोल

Sonam And Arjun Kapoor
Instagram
एकता । Aug 10 2022 12:43PM

'कॉफ़ी विद करण' के सातवें एपिसोड में अभिनेत्री सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन के साथ मिलकर रणबीर का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की यह बात रणबीर कपूर के फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आई, जिसके बाद से वह सोनम को काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

बॉलीवुड के मशहूर रियलिटी चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' के सातवें एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। 11 अगस्त यानि रक्षाबंधन पर प्रसारित होने वाले इस एपिसोड में बॉलीवुड की चर्चित भाई-बहन की जोड़ी अर्जुन कपूर और सोनम कपूर शिरकत करने वाले हैं। सातवें एपिसोड के प्रोमो को शो के होस्ट करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वह दोनों हस्तियों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। लेकिन शो का प्रोमो अभिनेता रणबीर कपूर के फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। दरअसल, इसमें अभिनेत्री सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन के साथ मिलकर रणबीर का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की यह बात रणबीर कपूर के फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आई, जिसके बाद से वह सोनम को काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan में नहीं बुलाए जाने पर Taapsee Pannu ने दिया बेबाक जवाब, सुनकर सबकी बोलती हुई बंद

सोनम कपूर ने उड़ाया रणबीर कपूर का मजाक

'कॉफ़ी विद करण' के सातवें एपिसोड के प्रोमो में करण जौहर सोनम कपूर से पूछते नजर आ रहे हैं कि उनके हिसाब से मैन ऑफ द मोमेंट कौन है? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री कहती है रणबीर कपूर। सोनम ने आगे कहा, "रणबीर कपूर बेस्ट हैं क्योंकि मैं उन्हें आजकल हर जगह देख रही हूँ अयान मुखर्जी की फिल्म प्रमोट करते हुए"। इसके बाद करण उनसे पूछते हैं कि फिल्म का नाम क्या हैं, जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि शिवा नंबर 1। सोनम का जवाब सुनकर अर्जुन हँसते हैं और कहते हैं, "तुम मेस हो सोनम यार"।

शो के इस प्रोमो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि सोनम कपूर कैसे रणबीर कपूर का मजाक उड़ा रही हैं। अभिनेत्री की यह बात अभिनेता के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। जिसके बाद लोग सोनम को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं उनके साथ अर्जुन कपूर को भी लोग बुरी तरह ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद Ranbir Kapoor पर पहली बार प्यार लुटाती नजर आईं Alia Bhatt, तारीफ में कहीं ये बात

रिश्ते में रह चुके हैं सोनम और रणबीर

सोनम कपूर इससे पहले दीपिका पादुकोण के साथ शो पर नजर आ चुकी है। दोनों अभिनेत्रियों ने मिलकर रणबीर कपूर का जमकर मजाक उड़ाया था और उन्हें मम्मा बॉय भी कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि अभिनेता एक अच्छे बॉयफ्रेंड नहीं है। मीडिया खबरों की मानें तो रणबीर और सोनम कपूर एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के सेट पर हुई थी, जहाँ दोनों सहायक निर्देशक के रूप में काम करते थे। लेकिन दोनों का रोमांस कम ही समय के लिए चला।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़