'रामायण' फेम अरुण गोविल को भगवान राम समझकर भावुक हुई महिला, एयरपोर्ट पर छूने लगी पैर, देखे वीडियो

 Arun Govil
@Sidbakaria
रेनू तिवारी । Oct 1 2022 3:53PM

रामानंद सागर की रामायण ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज भी लोग उसे बहुत ही चाव से देखते हैं। आज के किसी भी धारावाहिक से लोग रामायण की तुलना नहीं करते हैं। इसका उदाहरण हम सभी ने लॉकडाउन के दौरान देखा था जब दूरदर्शन पर रामायण को फिर से प्रसारित गिया गया था।

टीवी पर आने वाली रामानंद सागर की रामायण ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज भी लोग उसे बहुत ही चाव से देखते हैं। आज के किसी भी धारावाहिक से लोग रामायण की तुलना नहीं करते हैं। इसका उदाहरण हम सभी ने लॉकडाउन के दौरान देखा था जब दूरदर्शन पर रामायण को फिर से प्रसारित गिया गया था और दूरदर्शन पर रामायण के 51 मीलियन से ज्यादा व्यूज आये थे। रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखालिया ने माता सीता का किरदार निभाया था। दोनों के किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया था कि काफी लोग सच में दोनों को भगवान बनने लगे थे। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में पूर्व आतंकवादियों की पत्नियों और बच्चों ने दिया धरना, उमर अब्दुल्ला पर लगाये गंभीर आरोप

हाल ही में ऐसा ही उदाहरण एक बार फिर से देखने को मिला। रामायण में प्रभु राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल एयरपोर्ट से कही जा रहे थे। उसी दौरान एक महिला ने उन्हें देखा और वह उनसे मिलने के लिए उनके पास चली गयी। महिला अरुण गोविल को देखकर इतनी भावुक हो गयी मानों उसने सच में भगवान राम को देखा लिया हो। महिला से एयरपोर्ट पर ही बड़ी ही श्रद्धा के साथ अरुण गोविल के पैर छूकर उन्हें प्रणाम किया। महिला इस दौरान काफी ज्यादा भावुक नजर आयी। अरुण गोविल ने भी महिला का मान रखा और उसे उठाकर गले से लगाया। ये नजारा वाकई में अद्भुत था. बताया जा रहा है कि अरुण गोविल महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर रामलीला के आयोजन में पहुंचे थे। वो एयरपोर्ट से गुजर रहे थे, तभी उन्हें उनके चाहने वालों से मिलने का मौका मिला।

यहां देखें वीडियो-

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़