Top 10 Breaking News 11 September 2026 | BRICS Summit 2026 Delhi | Anthropic Threat Intelligence Report| Delhi PG Building Collapse | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

NSG
ANI
रेनू तिवारी । Sep 11 2026 3:45PM

Top 10 Breaking News 11 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Top 10 Breaking News 11 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

India-Iran Ties: द्विपक्षीय वार्ता के लिए Delhi पहुंचे Pezeshkian, BRICS मंच से दुनिया को देंगे बड़ा संदेश

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे; वह दिन में बाद में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। तेहरान से रवाना होने से पहले ईरानी राष्ट्रपति ने कहा ब्रिक्स का लक्ष्य एकपक्षवाद का सामना करना है, और वर्तमान शिखर सम्मेलन का नारा भी इसी ढांचे के भीतर है, और हम दिन-ब-दिन इस लक्ष्य के करीब पहुंचने की उम्मीद करते हैं।

Delhi Weather Update | दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मध्य दिल्ली समेत कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने ज़िला-स्तर पर वर्तमान मौसम की स्थिति के आकलन (नाउकास्ट) के तहत ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: 18th BRICS Summit: दिल्ली पहुंचे Antonio Guterres, भारत के नेतृत्व में Global Governance Reforms पर बड़ा मंथन

प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर तीखा हमला! 'अनपढ़ अपराधी' के हाथों में नहीं सौंपी जा सकती बिहार की कमान

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने राज्य के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। उत्तरी बिहार के सहरसा ज़िले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए उन्हें 'अनपढ़ अपराधी' करार दिया और कहा कि ऐसे व्यक्ति के हाथों में राज्य का शासन नहीं सौंपा जा सकता।

Tamil Nadu Vellore Church Collapse | तमिलनाडु के वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही! 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत और 11 घायल

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में गुरुवार रात एक भीषण हादसा हो गया, जहां काटपाडी के पास मंडी कृष्णपुरम स्थित 'चर्च ऑफ साउथ इंडिया' के निर्माणाधीन परिसर में छत की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक छत का स्लैब और सपोर्ट स्ट्रक्चर ढह जाने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और अरक्कोणम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत व बचाव अभियान शुरू किया।

BRICS Summit 2026 | 'ग्लोबल भलाई पर होगी सार्थक बातचीत', ब्रिक्स समिट से पहले PM Modi का बड़ा बयान, पूरी दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद

18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेज़बानी के लिए राजधानी नई दिल्ली पूरी तरह से सज-धज कर तैयार है। वैश्विक नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों के आगमन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया है कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में वैश्विक भलाई और जनकल्याण के मुद्दों पर बेहद सकारात्मक और फलदायी चर्चा होगी। PM मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "अगले कुछ दिनों में, दुनिया भर के नेता BRICS समिट के लिए इकट्ठा होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि इस कॉन्फ्रेंस में ग्लोबल भलाई की उम्मीद के साथ कई मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक बातचीत होगी।"

इसे भी पढ़ें: PM Modi के नेतृत्व में BRICS में भारत की धमक, सुधांशु त्रिवेदी बोले - अहम सदस्य बनकर उभरा

दिल्ली में कुदरत का अजूबा! पुरुष के शरीर में मिला पूरी तरह से विकसित 'गर्भाशय', रिपोर्ट देखकर दंग रह गई मेडिकल टीम

राजधानी दिल्ली से एक बेहद हैरान और चौंकाने वाला मेडिकल मामला सामने आया है। इनफर्टिलिटी (बांझपन) की जांच कराने अस्पताल पहुंचे 24 वर्षीय युवक की मेडिकल रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। मरीज में पुरुषों वाले सभी सामान्य शारीरिक लक्षण थे, लेकिन जांच के दौरान उसके शरीर के भीतर एक पूरी तरह से विकसित गर्भाशय (Uterus) पाया गया। यह प्रक्रिया आरजी हॉस्पिटल्स, राजौरी गार्डन के चीफ यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुशील खरबंदा के नेतृत्व में की गई। डॉक्टरों के अनुसार, यह बेहद दुर्लभ स्थिति 'पर्सिस्टेंट मुलेरियन डक्ट सिंड्रोम' (PMDS) कहलाती है। दिल्ली में 24 साल के एक व्यक्ति ने इनफर्टिलिटी (बांझपन) की जांच करवाई, तो पता चला कि उसके शरीर में गर्भाशय (uterus) है।

BRICS पर Congress में मतभेद, Shashi Tharoor ने Chidambaram पर उठाए सवाल, BJP ने घेरा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ब्रिक्स समिट की तारीफ़ की है, जिससे भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कांग्रेस के ख़िलाफ़ एक नया मुद्दा मिल गया है। यह घटनाक्रम वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के उस सवाल के एक दिन बाद हुआ है जिसमें उन्होंने पूछा था कि भारत को असल में इस समूह से क्या फ़ायदा हुआ है। गुरुवार को जहाँ चिदंबरम ने ब्रिक्स से होने वाले फ़ायदों पर सवाल उठाए थे, वहीं थरूर ने भारत द्वारा समिट की मेज़बानी को बहुत सम्मान की बात बताया। बीजेपी ने इसी अंतर को पकड़कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ें: Putin पहुंचे New Delhi, BRICS Summit और द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

Bihar Flood से 15 जिलों में भारी तबाही, 46.88 लाख लोग प्रभावित

बिहार और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के 15 जिलों के 46.88 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के शुक्रवार को जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, 15 जिलों के 88 प्रखंडों की 561 ग्राम पंचायतों की 46.88 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

Anthropic Threat Intelligence Report! मिसाइल और हाइपरसोनिक हथियार बनाने में 'क्लाउड' AI का इस्तेमाल कर रहे हैं हूथी विद्रोही

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के खतरनाक और गलत इस्तेमाल को लेकर वैश्विक सुरक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। अमेरिकी टेक कंपनी एन्थ्रोपिक (Anthropic) द्वारा जारी 154 पन्नों की थ्रेट इंटेलिजेंस रिपोर्ट में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि यमन के ईरान-समर्थित हूथी विद्रोहियों ने गाइडेड मिसाइलों, रॉकेटों और हाइपरसोनिक हथियारों के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने के वास्ते कंपनी के AI चैटबॉट 'क्लाउड' (Claude) का सहारा लिया है।

BRICS Summit 2026 | 7 साल बाद भारत आ रहे Xi Jinping! 67 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 24 घंटे की यात्रा, जानें मोदी-जिनपिंग वार्ता का पूरा एजेंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आ रहे हैं। यह पिछले सात वर्षों में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। यद्यपि बीजिंग ने उनकी यात्रा की सार्वजनिक पुष्टि काफी देर से की, लेकिन पृष्ठभूमि में इसकी कूटनीतिक तैयारियां हफ्तों पहले से ही जारी थीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़