दुनिया के 10 सबसे बड़े अमीर लोगों में 2 भारतीय, अडानी ने वॉरेन बफे को पछाड़ा

Adani
अभिनय आकाश । Apr 27 2022 3:16PM

गौतम अडानी की संपत्ति में तीव्र गति से इजाफा हुआ है। फॉब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक सोमवार को अडानी की कुल नेटवर्थ 122.2 अरब डॉलर आंकी गई। जबकि वॉरेन बफे की नेटवर्थ 121.7 अरब डॉलर रह गई।

दुनिया के रईसों की लिस्ट की बात हो और इसमें भारतीय शख्स का नाम न हो ऐसा नहीं हो सकता है। भारत ने एक बार फिर सभी को चौंकाने का काम किया है। दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट जारी हुई जिसमें अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। दौलत के मामले में अडानी ने बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी की संपत्ति में तीव्र गति से इजाफा हुआ है। फॉब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक सोमवार को अडानी की कुल नेटवर्थ 122.2 अरब डॉलर आंकी गई। जबकि वॉरेन बफे की नेटवर्थ 121.7 अरब डॉलर रह गई। 

इसे भी पढ़ें: एलन मस्क को गडकरी की दो टूक, भारत में नहीं चलेगी मेड इन चाइना टेस्ला कार, ट्विटर डील के बाद दिया ये खास ऑफर

अडानी के नेटवर्थ में इस साल लगातार इजाफा हुआ है। अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी की वजह से उनकी नेटवर्थ लगातार बढ़ रही है। पिछले एक महीने में अडानी ग्रुप के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। दुनिया के 10 अमीर लोगों की सूची में भारतीयों की बात करे तो आठवें नंबर पर मुकेश अंबानी शामिल हैं। अंबानी की कुल नेटवर्थ 103.70 अरब डॉलर आंकी गई है। टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 269.70 अरब डॉलर आंकी गई है। 

30 दिन में शानदार रिटर्न

अडानी ग्रीन एनर्जी- 46%

अडानी इंटरप्राइजेज- 20%

अडानी पोर्ट- 16%

अडानी पावर- 79% 

अडानी टोटल गैस- 13%

अडानी ट्रांसमिशन- 8% 

अडानी व्लिमर- 66% 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़