ACME Solar को SECI से मिला 300 मेगावाट का ठेका, 6 रुपये यूनिट होगी बिजली दर

ACME Solar को SECI से मिला 300 मेगावाट का ठेका, 6 रुपये यूनिट होगी बिजली दर
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एसीएमई सोलर होल्डिंग्स को भारतीय सौर ऊर्जा निगम से 300 मेगावाट क्षमता की परियोजना का अनुबंध प्राप्त हुआ है। कंपनी के अनुसार पूरे बिजली खरीद समझौते के दौरान शुल्क दर छह रुपये प्रति यूनिट रहेगी और आपूर्ति 25 वर्षों तक जारी रहेगी। पीपीए पर हस्ताक्षर होने की तारीख से 18 महीने के भीतर परियोजना से बिजली की आपूर्ति शुरू करने की समयसीमा तय की गई है।

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स को भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) से 300 मेगावाट क्षमता की परियोजना के लिए अनुबंध मिला है। एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में शुक्रवार को कहा कि परियोजना की क्षमता 300 मेगावाट है और पूरे बिजली खरीद समझौता (पीपीए) की अवधि के दौरान शुल्क दर छह रुपये यूनिट होगी। एसीएमई सोलर होल्डिंग्स के अनुसार, आपूर्ति शुरू करने की निर्धारित तिथि (एससीएसडी) पीपीए पर हस्ताक्षर की तारीख से 18 महीने बाद होगी।

परियोजना की अवधि आपूर्ति शुरू करने की निर्धारित तिथि से 25 वर्ष होगी। कंपनी ने कहा कि उसने भारत में आईएसटीएस (अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली) से जुड़ी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं से 6,000 मेगावाट घंटा सुनिश्चित बिजली उत्पादन अधिकतम क्षमता की आपूर्ति के लिए सेकी की निविदा के तहत 300 मेगावाट की परियोजना हासिल की है। सेकी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और देश में हरित ऊर्जा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़