Fitch इंडिया रेटिंग्स ने घटाया भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान

fitch

फिच ने भारत के वृद्धि अनुमान को 30 साल के निचले स्तर दो प्रतिशत तक घटाया।इससे पहले फिच ने भारत के वृद्धि अनुमानों को घटाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया था, जिसे अब और घटा दिया गया है। राष्ट्रीय लोक वित्त संस्थान संस्थान के प्राध्यापक एन आर भानुमूर्ति ने कहा कि मौजूदा बंद से भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और खराब होगी।

नयी दिल्ली।  फिच रेटिंग्स ने शुक्रवार को कहा कि उसके भारत के वृद्धि अनुमानों को घटाकर दो प्रतिशत कर दिया है। यह 30 साल का न्यूनतम स्तर होगा। पहले उसने अनुमान घटाकर5.1 प्रतिशत किया था। कोविड-19 महामारी के चलते किए गए लॉकडाउन के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ गई है, जिसके असर से भारत भी अछूता नहीं है। फिच रेटिंग्स ने एक बयान में कहा, ‘फिच को इस साल वैश्विक मंदी की आशंका है और मार्च 2021 में खत्म हो रहे वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर के अनुमानों को घटाकर दो प्रतिशत कर दिया गया है। ’

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस फेक जानकारियों को रोकने के लिए क्या कर रहा है GOOGLE?

इससे पहले फिच ने भारत के वृद्धि अनुमानों को घटाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया था, जिसे अब और घटा दिया गया है। राष्ट्रीय लोक वित्त संस्थान संस्थान के प्राध्यापक एन आर भानुमूर्ति ने कहा कि मौजूदा बंद से भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और खराब होगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे कम वृद्धि हासिल कर सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़