साल 2020 में मकान खरीदने का सपना होगा पूरा, बैंक देंगे सस्ता होम लोन

know-which-bank-will-give-home-loan-on-cheap-interest-rate
निधि अविनाश । Jan 2 2020 6:21PM

साल 2020 में घर लेने का सपने होगा सच। कई बैंक सस्ते होम लोन दे रहा हैं यानि कि कई बैंक सस्ते ब्याज दर पर लोगों को होमलोन दे रहा है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने 1अक्टूबर 2019 से सभी बैंको को लोन की अपनी दरों को एक्सटर्नल बेंचमार्क से लिंक करने का आदेश दिया है।

दिल्ली। नया घर खरीदना हर किसी का सपना होता है लेकिन बढ़ती मंहगाई को देखते हुए हर कोई घर नहीं खरीद पाता। नया घर लेने के लिए लोग सीधा होम लोन का ही सोचते है। होम लोन के बिना घर खरीदना अब बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। नया साल आ चुका है और अगर आप भी नया मकान लेने का सोच रहे हैं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस खबर में हम आपको कई बैंको के होम लोन की जानकारी दे रहे है।

इसे भी पढ़ें: अप्रैल-नवंबर में सोने का आयात 7% घटा, देश में आया 20.57 अरब डॉलर का गोल्‍ड

बता दें कि अलग-अलग बैंको की ब्याज दरें भी अलग-अलग होती हैं। यह भी जान लें कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने 1 अक्टूबर 2019 से सभी बैंको को लोन की अपनी दरों को एक्सटर्नल बेंचमार्क से लिंक करने का आदेश दिया है। यानि की सभी बैंको के लिए नए Floating Rate, लोन को एक एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट से जोड़ना कम्पलसरी है। 

इसे भी पढ़ें: Rcom के ऋणदाता संपत्ति बिक्री प्रक्रिया पूरा करने के लिए और समय मांगेंगे

अगर आपको भी साल 2020 में अपना घर लेने के सपने को पूरा करना है और होम लोन पता करने के लिए अलग-अलग बैंको के चक्कर नहीं काटने है तो कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां सारी जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सा बैंक कितने ब्याज दर पर लोगों को होमलोन दे रहा है।

Punjab National Bank- इंट्रेस्ट रेट: 7.95%-8.70%

United Bank of India- इंट्रेस्ट रेट: 8.00%-8.15%

Union Bank of india- इंट्रेस्ट रेट: 8.20%-9.35%

UCO Bank- इंट्रेस्ट रेट: 8.05%-8.15%

Syndicate Bank- इंट्रेस्ट रेट: 7.85%-8.15%

Oriental Bank of Commerce- इंट्रेस्ट रेट: 8.00%-8.55%

ICICI Bank- इंट्रेस्ट रेट: 8.60%-8.95%

Canara Bank- इंट्रेस्ट रेट: 8.05%-10.05%

Bank of baroda- इंट्रेस्ट रेट: 8.15%-9.15%

Axis Bank- इंट्रेस्ट रेट: 8.55%-9.20%

HDFC Bank: इंट्रेस्ट रेट: 8.25 to 9.20

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़